पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज सदर प्रखंड सुआ पंचायत के लहसुनियां टोला में बिजली का खम्भा गड़ने से जनता में खुशियां एवं उत्साह का माहौल, सीआरपीएफ के जवान बलराम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए। टाटा कम्पनी की उच्च अधिकारियों से संपर्क कर लहसुनियां टोला में बिजली का पोल गड़वाया अब वर्षो पुरानी बिजली, तार लकड़ी के खंभों से ग्राम वासियों को जान माल के भय से मुक्ति मिलेगा। और उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होना अति आवश्यक है सरकार द्वारा हमें जो भी साधन मुहैया कराई जाती है चाहे वह बिजली पानी , सड़क, प्रधानमंत्री आवास, जलमीनार हो सरकारी सौर ऊर्जा जैसे कई साधन हो इन्हें आप सरकार की संपत्ति नहीं बल्कि आप अपनी खुद की संपत्ति समझ कर इसका सही सदुपयोग करें ताकि हमारे समाज का विकास हो समाज का विकास ही देश का विकास होता है आप सबसे पहले स्वयं का ख्याल रखें इसके बाद सभी का ख्याल रखें अपने स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई का ध्यान रखें मेरा प्रयास रहेगा कि जो कमियां मैं महसूस कर रहा हूं उसे पूर्ण करने के लिए मैं अपना तन-मन लगाकर बच्चों को खेल कूद तथा बुजुर्गों को बैठने के लिए चबूतरे का साधन बनवाएंगे मेरा संकल्प है क्योंकि बच्चे खेल कूद कर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें तथा बुर्जुगअपने बीते हुए पल को याद कर आनंदित महसूस कर सकें आगे आने वाली पीढ़ी को आपसी भाई चारा प्रेम सन्देश दे सके। उन्हे मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा जिन्होंने हमें उपस्थित रह कर साथ दिया! गणेश यादव, रामभरथ सिंह, लालबहादुर सिंह, आसामी यादव, हरबंस यादव, रमा यादव, आलोक राम, रामजी राम, बुटारू यादव, इत्यादि ग्रामीण जनता लोग मौके पर मौजूद रहें।विज्ञापन
Comments
Post a Comment