पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
छतरपुर विधायक पुष्पा देवी के प्रयास से धोबनी व मननदोहर में उपलब्ध कराया गया 25 केवी का ट्रांसफार्मर।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नौडीहा बाजार प्रखंड के धोबनी व मननदोहर मे महीनों से ट्रांसफार्मर खराब था लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। नौडीहा बाजार के कार्यकर्ताओं के द्वारा समस्या की सूचना छतरपुर विधायक को दी गई विधायक ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए रविवार को ही डाल्टनगंज बिजली विभाग से 25-25 केवी का दो ट्रांसफार्मर दोनों जगह के लिए उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।विज्ञापन
Comments
Post a Comment