पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर के बस स्टैंड में प्रगति डेंटल केयर का भव्य शुभारंभ माननीय आयुक्त महोदय श्री जटा शंकर चौधरी जी के करकमलों के द्वारा किया गया। क्लीनिक के प्रोपराइटर सह दंत चिकित्सक नीतीश पांडेय व प्रगति कुमारी ने बताया कि मेदिनीनगर शहर में आधुनिक तकनीकी से सभी तरह के दांत के रोगो का इलाज किया जाएगा इसके लिये यहाँ के लोगो को बाहर जाकर महंगे इलाज की आवश्यकता महसूस नही होगी। हमारा अथक प्रयास रहेगा कि पलामू के गरीब से गरीब एवं हर वर्ग के लोगो को अत्याधुनिक सुविधा से इलाज प्रदान करे।इस कार्यक्रम में अवधेश पांडेय, ब्रिजेश शुक्ला, ट्विंकल गुप्ता,कृष्ण मुरारी पांडेय,मणिकांत सिंह,विनय सिंह इत्यादि मौजूद थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment