पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
सदर अस्पताल में उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार पाठक समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं दवा खाकर कार्यक्रम का किया शुरूआत
22 से 27 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, पहले तीन दिन बूथ पर एवं शेष तीन दिन डोर टू डोर दी जाएगी डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा
जिले में कुल 1843 बूथ बनाया गया है, कुल 23 लाख 63 हजार 089 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान’ का शुभारंभ सोमवार को सदर अस्पताल सभागार में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार पाठक व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं फाइलेरिया की दवा खाकर किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने आम लोगों से फाइलेरिया की दवा खाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 22 से 27 फरवरी तक चलेगा। पहले तीन दिन बूथ पर एवं शेष तीन दिन डोर टू डोर जाकर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी। उन्होंने स्वयं दवा खाने के साथ ही दूसरे लोगों को भी दवा खाने के लिए जागरुक करने को कहा। यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। इस दवा को कोई भी व्यक्ति खाली पेट न खाएं, बल्कि खाना खाने के बाद ही इस दवा का सेवन करें। सभी विभाग समन्वय बनाकर इसको सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार वैक्सीनेटरों को दवा का सेवन सामने कराने को कहा गया है। ताकि लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया जा सके।
जिले में 23 लाख 63 हजार 089 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाये जाने के लक्ष्य रखा गया
मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। जिले में 23 लाख 63 हजार 089 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाये जाने के लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में कुल 1843 बूथ बनाया गया है। इन सभी टीमों के सुपरविजन के लिए 472 टीमें काम करेंगी। वहीं, ब्लॉक स्तर पर 10 टीम रैपिड एक्शन के लिए बनाई गई हैं। जो इस पूरे कार्यक्रम के सफलता के लिए कार्य करेंगी। यह दवा सभी लोगों को भोजन करने के बाद दिन में 11 बजे से 5 बजे के बीच खिलाई जाएगी। इसमें डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियां भी दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली व एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली व 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। यह दवा दो वर्ष से से कम बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं खिलाई जानी है।
विभिन्न कर्मियों ने दवा का सेवन किया-
इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ, प्रिंट एवं ईलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों आदि ने भी दवा का सेवन किया।
इस दौरान सदर अस्पताल उपाधीक्षक श्री रेणु भारती, जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी श्री नितेन्द्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य कार्यालय के कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment