पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
ऑनलाइन शुभारंभ के पश्चात मोदीनगर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका से सोना-सोबरन,धोती-साड़ी योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया जिसके पश्चात मेदनीनगर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उपायुक्त शशि रंजन ने चैनपुर एवं सदर प्रखंड के कुल 80 लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण कर योजना की शुरुआत की।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा कि की वे योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने बताया कि इस योजना के तहत पलामू में कुल 3 लाख 95 हज़ार 335 लाभुकों को लाभान्वित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि गरीब बीपीएल परिवारों को एक साड़ी और एक लुंगी अथवा धोती और साड़ी अनुदानित दर पर मात्र 10 रुपये में पीडीएस के दुकानों से साल में दो बार मिलेगा।विज्ञापन
मौके पर उपरोक्त के अलावे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आनंद,जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह समेत प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं में राजेंद्र सिन्हा,दीनानाथ तिवारी,विजय चौबे, लक्ष्मी तिवारी,रूद्र शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे।जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सीधी प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी।
Comments
Post a Comment