पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मेदिनीनगर शहर में सरस्वती पूजा के अवसर पर स्वर्गीय गणेशलाल अग्रवाल स्मृति पाठ्य साम्रगी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू - मेदिनीनगर शहर में सरस्वती पूजा के अवसर पर स्वर्गीय गणेशलाल अग्रवाल स्मृति पाठ्य साम्रगी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया , कला-संस्कृति को समर्पित संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम की संयोजक मनीषा सिंह ने बताया की मासूम आर्ट ग्रुप कला-संस्कृति के अलावा अपने सामाजिक दायित्व के तहत कई कार्य करता है, इसी कड़ी में मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने शहर की दो संस्था मिशन समृद्धि व निशुल्क कपड़ा बैंक असहाय बच्चो को शिक्षा देने के महती कार्य कर रही है, इन दोनों संस्था के बच्चो को पेन व कॉपी उपलब्ध कराया गया,इस अवसर पर कपड़ा बैंक की संचालिका शर्मीला सुमि ने मासूम की कार्यो की सराहना करते हुए कहा की कलाकारों ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत जो कर रहे है वो अनुकरणीय है, मिशन समृद्धि की अहिल्या गिरी, बैजयंति गुप्ता, वीणा गुप्ता, रंजीता देवी ने सहयोग के लिए कलाकारों को धन्यवाद दिया,मौके पर मासूम के सचिव सैकत चट्टोपाध्याय, अमर कुमार भांजा, उज्जवल सिन्हा आदि मौजूद थे ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment