पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
राजस्व न्यायालयों के वादों के निष्पादन हेतु आरसीएमएस सॉफ्टवेयर विकसित
आरसीएमएस अंतर्गत विभिन्न राजस्व न्यायालय के वादों का त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
===============
ई-रेवेन्यु कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम अंतर्गत विभिन्न राजस्व न्यायालय के वादों का त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में रेवेन्यु कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) के कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी को बताया गया कि विभिन्न राजस्व न्यायालयों के वादों के निष्पादन हेतु आरसीएमएस सॉफ्टवेयर को विकसित किया गया है। जिसके अंतर्गत नागरिकों को अब ऑनलाईन आवेदन प्राप्त कर उन वादों का निष्पादन भी ऑनलाईन किया जाना है।
उपायुक्त ने कहा कि आरसीएमएस का रोल आउट सुचारू रूप से होनी चाहिए। आम नागरिकों को इसके प्रयोग में कोई कठिनाई नहीं आए, इसका हरसंभव ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आरसीएमएस के रोलआउट से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि कई नागरिक ऑनलाईन प्रक्रिया से सहज न हो। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि आवेदकों से ऑफलाइन आवेदन/पीटिशन दाखिल कराकर कार्यालयकर्मियों से दस्तावेज को ऑनलाईन अपलोड कराना सुनिश्चित करें। आवश्यकतानुसार आवेदक प्रज्ञा केन्द्रों की मदद लें। उन्होंने पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्यो का निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरसीएमएस का सफल संचालन व आम नागरिकों को इसका लाभ होनी चाहिए।
उन्होंने वर्तमान में चल रहे राजस्व वादों को डिजिटलाईज्ड करने की समय अवधि का आकलन कर टाइमलाइन निर्धारित करने, संबंधित पदाधिकारियां को अपने-अपने क्षेत्र के प्रज्ञा केन्द्र एवं संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर इस सिस्टम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया। साथ ही वर्तमान में चल रहे सभी राजस्व वादों का ऑनलाइन करने, पुराने रेवेन्यु केसो को प्राथमिकता के तहत शीघ्र निष्पादन करने आदि का निदेश दिया। राजेश कुमार सिंह द्वारा आरसीएमएस सॉफ्टवेयर की तकनीकी जानकारी दी गयी।
मौके पर उपायुक्त ने अंचलस्तर पर लंबित दाखिल खारिज, सर्टिफिकेट की समीक्षा करते हुए इसे शुन्य करने का निदेश सभी अंचल अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज के आवेदन आते ही कार्य करना प्रारंभ कर दी जाए, तो निर्धारित टाइमलाइन के अंतर्गत कार्य पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने सर्टिफिकेट को भी लंबित नहीं रहने देने का निदेश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, आरसीएमएस से संबंधित स्टेक होल्डर्स, अपीलीय पदाधिकारी एवं न्यायालय के पीठासीन पदाधिकारी एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
*============================*
*कोरोना वायरस टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950*
*जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर-06562-222077*
*============================*
*#Team PRD(Palamu)*
Comments
Post a Comment