पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
वित्तीय वर्ष का टारगेट पूर्ण करने में जुटें पदाधिकारी। वित्तिय वर्ष के बचे हुए समय मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुँचाने पर ध्यान दें:उपायुक्त पलामू
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त ने जिले के सभी बीडीओ के साथ की समीक्षा
मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना "ग्रामीण" की कार्य प्रगति के विस्तार से ली जानकारी
मनरेगा के तहत विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश
प्रधानमंत्री आवास बनवाने में आ रहे तकनीकी समस्याओं को करें दूर, लाभुकों को आवास से करें अच्छादित
वित्तीय वर्ष का टारगेट पूर्ण करने में जुटें पदाधिकारी। वित्तिय वर्ष के बचे हुए समय मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुँचाने पर ध्यान दें_उक्त बातें उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन ने कही। वे आज मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा एवम ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से *प्रखण्डों में स्वच्छ भारत मिशन,मनरेगा के तहत चलायी जा रही विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंड वार जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनके प्रखंड अंतर्गत मनरेगा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग,सोक पिट,कम्पोस्ट पिट,जैसी योजनाओं को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के
क्रियान्वयन की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से स्वीकृत आवास के लाभार्थियों की लंबित किस्तों को अविलंब जारी करने और लाभार्थियों को आवास निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण कार्य में आ रहे तकनीकी समस्याओं के बारे में जिला को अवगत कराएं। इन सभी समस्या का निराकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने शत प्रतिशत जिओ टैगिंग करने पर बल दिया।
उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत प्रखण्ड में लाभुकों को पेंशन से अच्छादित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता दरबार मे भी लोग पेंशन की समस्या लेकर सुदूर क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में वैसे सभी लाभुक जो पेंशन की अहर्ता रखते हैं उन्हें निश्चित तौर से पेंशन दें।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन के अलावा डीआरडीए निदेशक श्रीमती स्मिता टोप्पो, हुसैनाबाद अनुमण्डल पदाधिकारी श्री कमलेश्वर नारायण, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पीयूष, जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला, सभी प्रखण्ड के बीडीओ सहित विभिन्न विभाग के जिला कॉर्डिनेटर मौजूद थे।
Comments
Post a Comment