पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्माण व मरम्मति कार्यो में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के तहत कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को सर्किट हाउस के जीर्णोद्धार का स्टीमेट शीघ्र तैयार करने का निदेश दिया। साथ ही अन्य तकनीकी विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रावास की मरम्मति करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास या अन्य कोई भवन जर्जर या खराब होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कोयल रिवर व्यू के कार्यो में तेजी लाने एवं चियांकी हवाई अड्डा का डिमार्केशन, चारदीवारी बनाने, गेट लगवाने आदि से संबंधित कार्यो को शुरू करने का निदेश दिया। टाइमलाइन के अंतर्गत ही एनएच-98, एनएच-75 एवं आरओआर के कार्यों को करने का निदेश दिया। वहीं डी-टाईप क्वार्टर निर्माण हेतु प्रपोजल तैयार करने, वेयर हाउस का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुल/ब्रिज को एप्रोच रोड से जोड़े। उपायुक्त ने छतरपुर-खजुरी- बेलहारा सड़क निर्माण में तेजी लाने का निदेश दिया। लघु सिचाई विभाग के अभियंता को चेक डैम व आहर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार से लाभुकों को फायदा पहुंचाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने जीएलए कॉलेज स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र कराने एवं सभी सरकारी भवनों में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। इसके अलावा सड़क, भवन, चेक डैम आदि के कार्यो में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया।
बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, जिला योजना पदाधिकारी शाहिद अख्तर सहित सभी विभागों के तकनीकी अधिकारी थे
Comments
Post a Comment