पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
जनता दरबार का हुआ आयोजन, सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे लोग
उपायुक्त ने 15 दिनों के भीतर मामलों के निष्पादन हेतु दिया निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने शुक्रवार दिनांक 5 फरवरी 2021 को जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में दूरदराज से लोग पहुंचे और उपायुक्त को अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। इस दौरान कोविड-19 संबंधित मानकों का खासतौर पर ध्यान रखा गया था।
इस मौके पर चैनपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थापित निलुफर जहां ने बताया कि वे आर्थराइटिस रोग से ग्रसित हैं जिससे उनके पैर में घुटने में जकड़न रहता है। ऐसे में इतनी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से राजकीय उर्दू कन्या मध्य विद्यालय मेदनीनगर में पदस्थापित करने हेतु आवेदन दिया। उपायुक्त ने उनके आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसके समाधान हेतु अग्रसारित किया। वही उंटारी रोड प्रखंड से आई तेतरी देवी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास रूफ लेवल तक बना लिया है परंतु असामाजिक लोगों के द्वारा ढलाई के कार्य को बार-बार रोक दिया जा रहा है। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी उंटारी रोड को जांच उपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही मनातू प्रखंड से आए कुछ लोगों ने उपायुक्त के संज्ञान में लाया कि गैरमजरूआ भूमि पर कुछ लोगों द्वारा ईट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने अंचल अधिकारी मनातू को जांच उपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में ज्यादातर आवेदन प्रधानमंत्री आवास तथा जमीन संबंधित आये, उपायुक्त ने सभी आवेदन के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
*============================*
*कोरोना वायरस टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950*
*जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-222077*
*================*
*#Team PRD(Palamu)*
Comments
Post a Comment