पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड के चतरा जिले में धर्म परिवर्तन से इनकार करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड के चतरा जिले में धर्म परिवर्तन से इनकार करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला. धर्म के नाम पर अंधविश्वास का आलम यह रहा कि शव पर बाइबिल रखकर रात भर उसे जिंदा करने के लिए प्रार्थना भी की गयी.
मामला वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पन्नाटांड़ रविदास टोला का है. मृतक सूरज रविदास गांव के ही कैलाश रविदास का बेटा था. उसके परिवार के कई सदस्यों ने हिन्दू धर्म छोड़ इसाई धर्म अपना लिया था लेकिन उसने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया था और वह बाकी लोगों के भी धर्मपरिवर्तन का विरोध कर रहा था. इस पर धर्मपरिवर्तन कराने वालों ने उसे पागल घोषित कर दिया था. इसी बीच शुक्रवार शाम सूरज का शव कुएं में पड़ा हुआ मिला.
स्थानीय चिकित्सक ने जब सूरज कुमार दास को मृत घोषित कर दिया तो ईसाई धर्म से जुड़ी स्थानीय महिलाओं ने उसे 24 घंटे के अंदर जीवित करने का दावा करते हुए मृतक के शव पर बाइबिल रखकर रात भर प्रभु यीशु की प्रार्थना की.
धर्म परिवर्तन से इनकार करने के बाद पागल घोषित किये जाने और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. मामले को लेकर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सभी धर्मों के लोगों को धर्म का प्रचार करने का अधिकार है इसलिए उसे रोका नहीं जा सकता. इस मामले में मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.
रविदास टोले में 12 घरों के बीच 100 से 110 की आबादी है. गरीबी और अन्य कारणों से लोग ईसाई धर्म के नजदीक जा रहे हैं. सूरज इसी बात का विरोध करता था. वह परिजनों के व्यवहार से काफी आहत था.
सूरज के रिश्ते में दादा लगने वाले कैलाश दास ने कहा कि क्षेत्र में धर्मांतरण अपना पैर जमा रहा है. कुछ स्थानीय युवक प्रलोभन में आकर भोले-भाले और सीधे परिवारों को अपना शिकार बना रहे हैं. उन्होंने आस-पास के कुछ ऐसे लोगों के नाम बताये जो पादरियों के संपर्क में हैं और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
Comments
Post a Comment