औरंगाबाद जिले में बैंक के अंदर ही पॉकेटमारी कर रहे एक शख्स को रंगे हाथो पकड़ किया पुलिस के हवाले । यह घटना जिले के दाउदनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा की है। सूत्रों ने बताया कि दाउदनगर वार्ड संख्या 25 निवासी मधेश्वर सिंह आज बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसा की निकासी करने आये हुए थे। कैश काउंटर से पैसा लेकर वे जेब में रखे, उसी दौरान बैंक के अंदर ही पॉकेटमारों ने उनके पॉकेट से पैसे निकालना चाहा। मधेश्वर सिंह को जैसे ही इसका थोड़ा अहसास हुआ उन्होंने पॉकेटमार का हाथ पकड़ लिया और जोड़ जोड़ से शोर मचाया। जिसके बाद बैंक के गार्ड और बैंक में मौजूद लोगों ने उसे धर दबोच लिया। वैसे इस दौरान उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। वही इस घटना के बाद बैंक के मैनेजर ने पुलिस को इस मामले की सूचना दिए । जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उक्त पॉकेटमार को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जहां गहन पूछताछ जारी हैं । इस घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी का माहौल है।
गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...
Comments
Post a Comment