पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" जागरूकता रथ रवाना, कार्यक्रम के दौरान जिले के 14 लोकल चैंपियन को ट्रैक सूट दिया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पालन पोषण व देखरेख योजना अंतर्गत आठ नाबालिकों को मिला दो हज़ार का चेक
जिले में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के प्रति जागरूकता फैलाने एवं प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया।उपायुक्त के निर्देश पर सहायक समाहर्ता सह प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीडीसी शेखर जमुआर एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।मीडिया आउटरीच एंड एडवोकेसी कैंपेन के तहत यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, बाल विवाह के प्रति लोगों के बीच जागरूकता का प्रचार करेगा।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना है।उन्होंने कहा कि जिले में सेक्स रेश्यो में गिरावट देखने को मिली है यह चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि इसे लेकर पूरे जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता लाने हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने पलामू वासियों से बेटा व बेटी में किसी तरह का भेदभाव न करने की अपील की।
जिले के 14 लोकल चैंपियन को ट्रैक सूट दिया गया
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रथ रवानगी के अवसर पर जिले के 14 लोकल चैंपियन को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट प्रदान किया गया।ज्ञातव्य है की विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को लोकल चैंपियन के रूप में चिन्हित किया गया है।इस दौरान जिले में बेटी बचाव बेटी बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर केबीसी फेम दिप ज्योति को भी ट्रैक सूट देकर प्रोत्साहन किया गया।
पालन पोषण व देखरेख योजना के तहत आठ नाबालिकों को दिया गया दो हज़ार का चेक
पालन पोषण व देखरेख योजना के अंतर्गत निराश्रित, बेसहारा,अनाथ व जेल में बंद माता-पिता के बच्चों, या ऐसे बच्चें जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है वैसे पांच लड़कियो एवं तीन लड़कों को दो-दो हज़ार का चेक प्रदान किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता रथ रवानगी कार्यक्रम के अवसर पर सहायक समाहर्ता व डीडीसी के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,डीईओ,डीपीएम,बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण पदाधिकारी,सहित समाज कल्याण के सभी कर्मी व अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment