पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रतिनिधि पाटन
पाटन प्रखंड अंतर्गत उताकि पंचायत के सभी गांव में तेजस्विनी परियोजना का कार्यशाला अलग-अलग समय एवं तिथि पर किया गया जिसमें महिलाओं में अलग प्रकार का ऊर्जा देखने को मिला इस परियोजना का उद्घाटन निवर्तमान मुखिया अखिलेश कुमार सिंहपंचायत समिति कविता प्रसाद सिंह यूथ फैसिलिटेटर एवं संचालन कर्ता सोनी देवी संगीता देवी सीसी सुनीता देवी आदि के समक्ष हुआ
तेजस्विनी योजना सिर्फ एक परियोजना नहीं यह एक मिशन है जो राज्य के किशोरियों को नई जिंदगी देगा यह योजना सरकारी के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी है इस योजना के तहत ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती किशोरियों की जिंदगी में बदलाव आ सकता है एवं सभी महिलाएं सशक्त हो सकती हैं
इस परियोजना के अंतर्गत 14 से 24 वर्ष की सभी महिला एवं लड़की को जागरूक किया जाता है इसमें नाटकीय ढंग से महिलाओं को जागरूक किया जाता है एवं उन्हें उचित पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है
Comments
Post a Comment