पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सिमरिया : थाना क्षेत्र के चौथा गांव में आग ने भीषण तबाही मचाई है। अगलगी कि इस घटना में भुक्तभोगी का करीब 20 हज़ार का पुआल जलकर स्वाहा हो गया। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जबकि यह घटना बिजली प्रवाहित तार में सार्ट सर्किट से होने की बात प्रकाश में आया है। पीड़ित फणीश्वर यादव ने बताया कि मचान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे सारा पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद हो रहे हो हल्ला के बाद ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। आग की लपटे तेज होने के कारण आग पर काबू नही जा पाया जा सका। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस व अग्निशमन को जानकारी दी ।अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के माध्यम से तीन घण्टे के बाद आग पर काबू पाया । इसके पहले ग्रामीणों ने भुक्तभोगी के घर के साथ साथ अन्य घर को आग लगने से बचाया। भुक्तभोगी ने अंचल कार्यालय से मदद की गुहार लगायी है।
Comments
Post a Comment