पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
धनबाद में होली के रंग में भंग पड़ गयी. सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में शाम में अचानक आग लग गयी, जिससे करीब 10 से 15 दुकानें पूरी तरह से जल गयीं. जिससे लाखों के नुकसान की खबर है. हादसे में दो लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है आग से स्टील गेट सब्जी मंडी की अधिकतर दुकानें जल गयी हैं. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पायी है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ शराबी तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है.
बताया गया कि आग लगने के कुछ देर बाद ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गयीं. वहीं, सब्जी मंडी में मौजूद अवैध रूप से संचालित गैस दुकान में आग लगने से कई बड़े धमाके भी हुए. सिलेंडरों में विस्फोट इतनी तेज आवाज के साथ हुआ कि आसपास का इलाका थर्रा गया. इससे इलाके में अफरातफरी मच गई और वहां दशहत का माहौल हो गया. 300 मीटर तक गैस सिलेंडर के टुकड़े बिखर गये. जिससे दो लोगों को चोट भी लगी.
Comments
Post a Comment