पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
बोकारो सेल बोकारो की हॉट स्ट्रिप मिल में सोमवार की सुबह लगभग 9:15 बजे अचानक 12 नंबर स्टैंड में आग लग गयी जिसके कारण अफरा तफरी मच गई .तत्काल अग्निशमन दस्ता ने सूचना पाकर किसी बड़ी क्षति से पूर्व आग पर काबू पा लिया लेकिन लगभग 3 घंटे तक उत्पादन बाधित रहा। प्रबंधन ने घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है । क्षति का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही क्षति के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉट स्ट्रिप मिल के 12 नंबर स्टैंड में सुबह 9:15 बजे काम कर रहे लोगों ने आग की लपटे देखकर तत्काल इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी । लाइन को बाईपास कर घटना के लगभग ढाई घंटे बाद मिल को शुरू कर दिया गया तथा समाचार लिखे जाने तक ऑटोमेशन केबल का मरम्मत करने का काम चल रहा था ।मिली जानकारी के अनुसार स्टैंड के नीचे पड़ी गंदगी व मोबिल के कारण रोलिंग आग लगी जिसने ऑटोमेशन केबल को अपनी चपेट में ले लिया तथा आग की लपटें उठने लगी प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया है तथा उत्पादन को भी प्रारंभ कर दिया है । अगर त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी ।बोकारो स्टील के संचार प्रमुख मणिकांत धान के अनुसार अनुसार हॉट स्ट्रिप मिल के फिनिशिंग स्टैंड संख्या 12 में आज पूर्वाह्न लगभग 9.20 में आग लगी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 15 से 20 मिनट में आग पूरी तरह बुझा लिया गया।
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मिल थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई पर लगभग ढाई घंटे में सबकुछ सामान्य हो गया और परिचालन आरम्भ हो गया। उत्पादन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और मिल पूर्व की तरह चल रही है
Comments
Post a Comment