पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दिल्ली : राहुल बजाज ने देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह नीरज बजाज कंपनी की कमान संभालेंगे। नीजर इस समय कंपनी में एक गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। राहुल बजाज 30 अप्रैल 2021 से बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। कंपनी ने गुरुवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। नीरज बजाज, राहुल बजाज के चचेरे भाई हैं। उन्हें उद्योग में 35 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने सितंबर 2006 में बजाज ऑटो ज्वाइन किया था.
राहुल बजाज ने क्यों छोड़ा पद
कंपनी के बयान के अनुसार, 82 वर्षीय राहुल बजाज ने उम्र का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला किया है। कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक राहुल बजाज 1972 से बजाज ऑटो और पिछले पांच दशकों से बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े हुए हैं। बोर्ड के इस फैसले को मंजूरी मिलने के बाद वह अब कंपनी में सलाहकार की भूमिका में होंगे। राहुल बजाज की कुल संपत्ति लगभग 6.5 बिलियन डॉलर (करीब 4.8 खरब रुपये) है।
राहुल बजाज को उनके खुलकर बोलने के लिये जाना जाता है। नवंबर 2019 को मुंबई में इकोनोमिक टाइम्स के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में बजाज ने सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने उद्योगपतियों के डर के बारे में चुटकी लेते हुए कहा था, ‘‘डर का यह माहौल, पक्के तौर पर हमारे दिमाग में है। आप (केन्द्र सरकार) अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद हमारे भीतर यह विश्वास नहीं है कि आप आलोचना को सराहेंगे।’’
1965 में संभाली कमान
राहुल बजाज ने 1965 में बजाज समूह की कमान संभाली थी। उस समय भारत एक बंद अर्थव्यवस्था थी। उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करते हुए बजाज चेतक नाम का स्कूटर बनाया। इस स्कूटर को काफी नाम मिला और इसे भारत के मध्यम वर्गीय परिवार का सबसे चहेता स्कूटर माना गया। इसके बाद कंपनी लगातार आगे बढ़ती चली गई। नब्बे के दशक में जब भारत में उदारीकरण की शुरुआत हुई और भारत एक खुली अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ गया और जापानी मोटर साइकिल कंपनियों से भारतीय दुपहिया वाहनों को कड़ी टक्कर मिलने लगी, उस समय भी राहुल बजाज ने कंपनी को आगे बढ़ाया।
Comments
Post a Comment