पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
फुटप्रिंट चिपका कर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराया गया
जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची, श्री प्रवीण कुमार प्रकाश ने स्वयं की इसकी मॉनिटरिंग
जिला परिवहन कार्यालय, रांची द्वारा लगभग 7 महीनों के बाद पुनः ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्यालय के सभी कर्मियों को सोशल डिस्टेंस और मास्क की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरुक करने की सलाह दी।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जानकारी दी गई।
सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराने हेतु कार्यालय के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी काफी सतर्क दिखे। कार्यालय के बाहर फुटप्रिंट चिपका कर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। जो कोविड-19 के नियमों के तहत सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हेतु बहुत ही कारगर साबित हुआ।
इसकी सराहना जिला परिवहन कार्यालय में आने वाले आगंतुकों द्वारा भी की गई।
Comments
Post a Comment