पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है
परिवहन विभाग के पाेर्टल से अपलाेड हाेगा ड्राइविंग लाइसेंस फिर आधार कार्ड से हाेगा सिंक
सहारनपुर. अगर आप अक्सर ड्राइविंग लाइसेंस घर भूल जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि अब वाहन चेकिंग के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हाेने पर भी आपका चालान नहीं कटेगा। अब आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस का भी काम करेगा। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से सिंक करने की तैयारी कर ली है। योजना तैयार है सॉफ्टवेयर बन गया है अगले वित्तीय वर्ष से आपको यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
दरअसल सरकार ने बगैर ड्राइविंग लाइसेंस जुर्माने के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि वह आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस को जोड़ दें। इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस का भी काम करने लगेगा। इस योजना के लागू हो जाने के बाद सबसे अधिक फायदा उन लोगों को होगा जो अपना ड्राइविंग लाइसेंस अक्सर घर भूल जाते हैं। रास्ते में वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें इसके लिए जुर्माना भी भुगतान पड़ता है।
सहायक परिवहन अधिकारी सहारनपुर कुलदीप सिंह का कहना है कि अब ऐसा नहीं हाेगा। परिवहन विभाग इस योजना पर काम कर रहा है जिसके बाद आधार कार्ड ही ड्राइविलंग लाइसेंस का विकल्प बन जाएगा। इसके लिए काम चल रहा है जल्द आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस को जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग की कई अन्य सेवाएं भी आधार कार्ड से जुड़ जाएंगी जिसके बाद लोग अपने घर बैठे ही डुप्लीकेट आरसी, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, किराया, खरीद करार या समाप्ति का अनुशंसा पत्र आदि भी घर बैठे मंगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे
Comments
Post a Comment