पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
जिला मुख्यालय आने-जाने की समस्या से मिली निजात, प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर निर्गत हुए लाइसेंस
सबसे अधिक पलामू में निर्गत हुए ड्राइविंग लाइसेंस
आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी की पहल पर पलामू प्रमंडल क्षेत्र के 189 लोगों को तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये। प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा में विशेष कैंप लगाकर लोगों को लर्निंग रूम से ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये हैं। इससे उन्हें जिला मुख्यालय में आने की परेशानी एवं अतिरिक्त व्यय से राहत पहुंची है। विशेष कैंप के माध्यम से पलामू जिले में सबसे अधिक 104 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये हैं। हुसैनाबाद में 55, छतरपुर में 32 एवं पांकी में 17 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये। वहीं गढ़वा जिले के नगर उंटारी अनुमंडल कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित कर 35 तथा लातेहार के बालूमाथ में कैंप लगाकर 50 लोगों को लर्निंग रूप से ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये गये। इसके पूर्व कैंप में उनके दस्तावेजों की जांच की गई एवं लर्निंग टेस्ट के बाद लाइसेंस निर्गत किया गया। जिलों के अन्य प्रखंडों में भी कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये जाने की योजना है, जिसका लाभ सीधे ग्रामीणों को मिलेगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रखंडों में विशेष कैप लगाये जाने को स्थानीय लोगों ने भी सराहा। विशेषकर प्रमंडलीय आयुक्त एवं संबंधित जिला प्रशासन को धन्यवाद किया कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से बनकर मिल गया।
बता दें कि आयुक्त ने पिछले दिनों परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान पाया था कि ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए युवाओं को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। कार्यालयी प्रक्रिया के बाद उन्हें लाइसेंस तो निर्गत हो जाते हैं, लेकिन आने-जाने में उन्हें अत्यधिक समय लगता है। साथ ही यात्रा के रूम में राशि व्यय भी करना पड़ता है। कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किये जाने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों का समय एवं राशि दोनों की बचत हुई है, जिससे लोग कोई दूसरा कार्य कर सकेंगे।
आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने तीनों जिले के परिवहन पदाधिकारी को निदेश दिया है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आये युवाओं को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र लाइसेंस निर्गत की जाये, ताकि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिले। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सरल/सुगम प्रक्रिया से बिना लाइसेंस वाहन का परिचालन करने वालों पर रोक लगेगी। इससे आमजनों को भी फायदा होगा कि वाहन चलाते समय उन्हें पकड़ाने, लाइसेंस जांच संबंधी कोई डर/झिझक नहीं होगी। लाइसेंस लेकर चलने से उन्हें जुर्माना भी नहीं देना पड़ेगा।
Comments
Post a Comment