पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बाइक चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य के 268 प्रखंडों में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से परिवहन विभाग अभियान शुरू करेगा। सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इसकी तैयारी का आदेश दे दिया गया है। इस संबंध में सभी डीटीओ और मोटरयान निरीक्षकों को पत्र भेज दिया गया है। राज्य के परिवहन सचिव के रवि कुमार के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालयों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
31 जून तक बाइक चालकों के टेस्ट लिए जाएंगे और ड्राइविंग लाइसेंस उनके घर के पते पर भेज दिए जाएंगे। पहले लर्निंग लाइसेंस दिया जाएगा। बाइक चलाने का प्रशिक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से भी दिया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रखंड मुख्यालय पर ही सेटअप तैयार किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले निगरानी के लिए जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी भेजा जाएगा।
Comments
Post a Comment