पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
रांची जिला में लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस का काम एक बार फिर से शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 22 मार्च 2020 से लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस के कार्य को बंद कर दिया गया था। विभागीय आदेश अनुसार दिनांक 16 अक्टूबर 2020 से लर्नर और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। इस दौरान कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए कार्य किया जाएगा।
वर्तमान में काफी संख्या में लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन लंबित हैं। संक्रमण को देखते हुए लर्नर लाइसेंस के लिए फोटोग्राफी हेतु तिथिवार समय निर्धारित किया गया है। जिसकी सूची विभागीय पोर्टल www.jhtransport.gov.in पर अपलोड किया गया है ताकि सभी आवेदक अपने निर्धारित तिथि को दस्तावेजों के साथ स्क्रुटनी और फोटोग्राफी के लिए ससमय उपस्थित हो सके।
Comments
Post a Comment