पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
बोकारो सदर अस्पताल के सभागार में दो दिवसीय समेकित घरेलू स्वरक्षा अभ्यास के प्रथम दिन कुष्ठ एंव फाईलेरिया से होने वाले विकलाॅगता से बचाव के चिकित्सा पद्धति एंव पूर्णावास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
■ अपने अंगो का बचाव एंव नियमित रूप से घरेलू स्वरक्षा अभ्यास से जुडने का आवाहन किया
==============================
बोकारो :-आज दिनांक 13.10.2020 को बोकारो सदर अस्पताल के सभागार में दो दिवसीय समेकित घरेलू स्वरक्षा अभ्यास के प्रथम दिन कुष्ठ एंव फाईलेरिया से होने वाले विकलाॅगता से बचाव के चिकित्सा पद्धति एंव पूर्णावास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डा0 नितेन्द्र प्रसाद सिंह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, बोकारो की अध्यक्षता मे आयोजित किया गई।
अपने अंगो का बचाव एंव नियमित रूप से घरेलू स्वरक्षा अभ्यास से जुडने का आवाहन किया
इस अवसर पर डा0 एन0 पी0 सिंह के द्वारा विकलाॅगता से बचाव एंव पूर्णावास विषय पर सभी मरीजो को विशेष प्रशिक्षण मे भाग लेकर अपने अंगो का बचाव एंव नियमित रूप से घरेलू स्वरक्षा अभ्यास से जुडने का आवाहन किया। साथ ही डा0 गविश कुमार के द्वारा सभी मरीजो को विभिन्न प्रकार से स्वरक्षा अभ्यास कराया गया एंव कुष्ठ एंव फाईलेरिया रोग के बचाव के सम्बध में विस्तार से बताया गया।
फिजियोथेरेपी के माध्यम से दिव्यांगता से बचाव एंव उपचार के संबंध मे बताया गया-
एन0 एल0 आर0 फाॅउन्डेशन के श्री अरविन्द्र कुमार द्वारा सभी सहिया साथी, बी0टी0टी0, पी0एम0डब्लू0 को नियमित रूप से विकलाॅग रोगी के साथ जुडकर घरेलू स्वरक्षा अभ्यास कार्यक्रम को नियमित रूप से कराकर रोगी की स्थिति को रोगी पंजी मे पंजीकृत करेगे। साथ ही मो0 सज्जाद आलम भौतिक चिकित्सक के द्वारा फिजियोथेरेपी के माध्यम से दिव्यांगता से बचाव एंव उपचार के संबंध मे बताया गया। इस कार्यक्रम आये हुए दिव्यांग रोगियों के बीच पैतालिस (45) सेल्फ केयर कीट वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डा0 राजश्री रानी सिंह, मणिशंकर कुमार, अजय कुमार, नीतू कुमारी, भुवनेश्वर कुमार, राकेश कुमार, रितेश कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, विकेश कुमार इत्यदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment