पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
दिनांक 06.03.2021 दिन- शुक्रवार को श्री संजय सेठ , माननीय सांसद , श्रीमती आशा लकड़ा , माननीया महापौर , राँची एवं श्री संजीव विजयवर्गीय , उप – महापौर , राँची के द्वारा वार्ड न 0 25 स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में आजसू ऑफिस एवं निगम पार्क के चारों और बिटुमिनस पथ सुधार एवं आर 0 सी 0 सी 0 नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया गया । शिलान्यास हुए योजना का निर्माण 1,26,00,000 / - रूपए की राशि से होना है । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री अर्जन राम , पार्षद -25 , श्री अरूण झा , पार्षद -26 , श्री पप्पु पासवान , अध्यक्ष हरमू मंडल , भाजपा , श्री सबोध मिश्रा , श्री रजनीश पाण्डेय सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे । सधन्यवाद । प्रदीव रवि उप - महापौर के निजी सहायक ।
Comments
Post a Comment