पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
उंटारी रोड प्रतिनिधि
चंदेश कुमार मेहता
जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के जोगा गांव में 15वें वित की राशि से बनने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को मुखिया नंदू चौधरी ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने बताया कि 4 लाख 68 हजार रुपए की लागत से बनने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। जिसमें कोयल नदी के किनारे शमशान सेड व दूसरा भोला शर्मा के घर से शंकर शर्मा के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया है। मौके पर उपप्रमुख पारस चौधरी रोजगार सेवक अवधेश विश्वकर्मा,वार्ड सदस्य मुन्ना देवी समाज सेवी बिरबल मेहता,मानदेव साव,बबलू चौधरी,मंतोष मेहता,श्यामसुंदर चौधरी,बिरेंद्र चौधरी,नन्द कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment