पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793विज्ञापन
सभी बीटीटी अपने-अपने मूल प्रखंड में ही बीटीटी के पद पर कार्य करेंगे: मथुरा
संघ के सदस्यों के साथ बीटीटी, सहिया, सहिया साथी के मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे विधायक मथुरा
सहिया, सहिया साथी व प्रखंड प्रशिक्षक (बीटीटी) संघ, संघर्ष समिति ने शनिवार को दोपहर समय नटराज विहार होटल (देवघर) के प्रांगण में सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का जोरदार स्वागत किया। सर्व प्रथम श्री महतो का सहिया ताली से स्वागत किया गया। फिर पुष्प गुच्छ देते हुए फूलमाला से लाद दिया। इस क्रम में झामुमो नेता सुरेश साह, श्यामाकांत झा, बसंत महतो का भी अभिनंदन किया गया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि (बीटीटी) प्रखंड प्रशिक्षक दल के सदस्यों के स्थानांतरण सहित अन्य समस्याओं का मुद्दा को हम विधान सभा में उठाये है, आपकी मांग जायजा है, इस लिए हम आपके साथ हैं। कोई भी बीटीटी को कही स्थानान्तरित नहीं होने दिया जायेगा, सभी अपने-अपने मूल प्रखंड में ही बीटीटी के पद पर कार्य करेंगे। कोई DRP, RKSK आदि कोषांग में काम नहीं करने दिया जायेगा। स्थानांतरण प्रक्रिया में हुए गड़बड़ी को लेकर जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर स्थिति से अवगत करायेंगे। स्थानांतरण प्रक्रिया में जबरिया करने वाले अधिकारी नपेंगे। उन्होंने बीटीटी के साथ सहिया, सहिया साथी का मानदेय भी बढवाने लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सहिया- सहिया साथी व (बीटीटी) प्रखंड प्रशिक्षक दल संघ, संघर्ष समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में श्री महतो को 5 सूत्री मांग पत्र सौपा। मांग पत्र पढने के बाद श्री महतो ने बीटीटी संघ के सदस्यों को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कराकर स्थिति से अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर बीटीटी अभिषेक ठाकुर, अरूण पान्डे, पूनम वर्मा, चंद्रकानत यादव, शीला देवी, महेन्द्र प्रसाद सिंह, राजीव तिवारी, सुमन झा, सहिया साथी शोभा देवी, पूनम देवी, वंदना देवी, चंचला देवी, किरण देवी, रेणु देवी, संगीता देवी, आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment