पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर नगर निगम के ब्रांड अम्बेसडर अपने विद्यालय संत मरियम के चेयरमैन व झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार के सदस्य अविनाशदेव ने निगम के पहली महिला आयुक्त समीरा एस से मिल माटीकला बोर्ड के प्रगतिशील प्रोडक्ट टी-सेट दे कर शानदार स्वागत किये। परिचय पाती हुआ, नगर के संसाधन व प्रबंधन पर अल्पकालिक बातों में बेहतर ब्यवस्था एवं कार्य कुशलता के लिए बधाई दिया अविनाशदेव जी ने। नागरिक सुविधाओं में महिलाओं के लिए और सुविधा की दरकार है स्कूल कॉलेज, अंतरराज्यीय सड़क रेल,हाट बाजार,हॉस्पिटल, गांवों से घिरा यह शहर है कुछ भी कहीं भी जाने के लिए डाल्टेनगंज आना लाचारी है,पब्लिक प्रतिष्ठान में खास कर अस्पताल में पार्किंग फि लेना मन को मयुष करता है इस बाबत ध्यान आकृष्ट किये।विज्ञापन
किसी भी शहर के विश्वसनीयता उसके अपराध मुक्तता पर निर्भर करता है एक महिला होने के नाते महिला की पीड़ा आप जितना करीब से महसूस कर सकती हैं दूसरा कोई नहीं कर सकता है। इंदौर जैसे शहरों में मेरा भी शहर शुमार हो ऐसा हम उम्मीद व जुगत के लिए आपके साथ सदैव तत्पर हैं। आगे आप से मेरा मशविरा होगा कि स्लम बस्ती के बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा स्वास्थ्य एवं संसाधन उपलब्ध करा मुख्य धारा में लाने का प्रयास हो ताकि विश्व विरादरी में मानवता के मिशाल कायम कर सकें। यहाँ के कुलीन व संभ्रांत घराने से सहयोग लेने में कोई गुनाह नहीं होगा ऐसे कार्यों के लिए। थोड़ा सा सफाई एवं ट्रैफिक दुरुस्त करने की दिशा में और गुंजाइस की जरूरत है। आगे अविनाशदेव ने माटीकला बोर्ड पर चर्चा करते प्रमंडलीय कार्यालय में आने का नेवता दिए और बात ही बात में कहे कि पितृसत्तात्मक समाज में आप लड़कियों के लिए लेसन हैं।
Comments
Post a Comment