पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज-महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार के माननीया मंत्री श्रीमती जोबा मांझी हेमन्त सरकार के दो साल पूरा होने पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पलामू आगमन पर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य व झारखण्ड माटीकला बोर्ड के तरफ़ से अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ व माटी के हांडी देकर हार्दिक स्वागत किये। अल्पावधि में प्रणाम पाती हालचाल जान परिचय के बाद संगठन की सशक्ति, पार्टी के मजबूती पर बल देने को माननीया मंत्री ने कही। धैर्य के साथ पार्टी में टिके रहने की नसीहत भी दीं।पलामू में गरीबों की मुखर आवाज बनना है और विधानसभा के प्रतिनिधित्व भी करना है। सरकार बेहतर कार्य कर रही है हमसबो को मिल कर विकास के पहिये को गति देना है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment