Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नेतरहाट से रांची लौटने के क्रम कुडू में रुके सीएम, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

 पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
+917979886793
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन आज नेतरहाट के  तीन दिवसीय दौरे से रांची लौटने के क्रम में कुडू में थोड़ी देर के लिए रुके। कुडू स्थित अजय ढाबा में माननीय मुख्यमंत्री  का  स्वागत उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पोऔर पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने की।इस  वक्त उपायुक्त  के साथ माननीय मुख्यमंत्री ने जिले में कोरोना  की रोकथाम समेत कुछ अन्य विषयों पर बातचीत की। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर जानकारी ली और इस पर नियंत्रण रखने व इसके प्रसार को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने, लगातार कोरोना संक्रमित की मॉनिटरिंग करने, लोगों से आवश्यक सामाजिक दूरी का पालन कराने, सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से पालन कराने का निर्देश दिया। इसके पूर्व उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो एवं पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने लोहरदगा-गुमला सीमा के गम्हरिया से मुख्यमंत्री की आगवानी की।

उपायुक्त ने सौंपा ज्ञापन

 लोहरदगा द्वारा जिले के चौमुखी विकास को लेकर कुछ महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित जनकल्याण से संबंधित एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को सौंपा गया। ज्ञापन के विषय निम्नलिखित हैं:-

1. बाईपास रोड का निर्माण

लोहरदगा शहर का अस्तित्व रांची शहर से भी पुराना है । लोहरदगा में यातायात के लिए जो व्यवस्था पूर्व से थी वह अब भी बरकरार है। अब जिला बनने एवं आबादी बढ़ने के कारण यह व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शहर के बीच से घाघरा , कुडू जाने का रास्ता गुजरती हैं जिसमें काफी बड़ी वाहने चलती हैं। साथ ही लोहरदगा शहरी क्षेत्र से होकर हिण्डाल्को कम्पनी के बगड़, सेरेंगदाग माईन्स के बाक्साईट से लदे वाहन काफी संख्या में गुजरते हैं जिससे प्रायः शहरी क्षेत्र में जाम की स्थिति एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से निपटने के लिए बाईपास रोड की नितांत आवश्यकता है। अतः बाईपास रोड बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग को निदेश देने की कृपा की जा सकती है।

2. पुंदाग एवं हुसरू नदी पर पुल का निर्माण

लोहरदगा जिला का पेशरार प्रखण्ड उग्रवाद की समस्या से पूरी तरह से प्रभावित है । प्रखण्ड मुख्यालय से सेरंगदाग, मन्हेपाट आदि बड़े क्षेत्रों को प्रखण्ड मुख्यालय से जोड़ने के मार्ग में दो नदियां पड़ती हैं जिस पर पुल अब तक नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को यातायात में काफी परेशानी होती है। साथ ही विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पुनदाग नाला एवं हुसरू नदी पर पुल बनाये जाने की आवश्यकता है। अतः इस पुल के निर्माण हेतु ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल) को निदेश देने की कृपा की जा सकती है। इन दोनो पुलों के निर्माण में लगभग 5.00 करोड़ (पांच करोड़) रू. व्यय होने की संभावना है।

3. हाल सर्वे खतियान में व्याप्त त्रुटियों के निराकरण हेतु Rectification/Correction करने के लिए वैधानिक निर्णय लेने के संबंध में

लोहरदगा जिले का कैडस्ट्रल सर्वे वर्ष 1908, रिविजनल सर्वे वर्ष 1932 में प्रकाशित हुआ था।
हाल सर्वे की शुरूआत वर्ष 1975 एवं इसका ड्राफ्ट प्रकाशन अलग-अलग ग्रामों का वर्ष 1989 से प्रारम्भ हुआ। जिसका अंतिम प्रकाशन छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम की धारा 83 (2) जनवरी 1994 से अलग अलग तिथियों में की गयी एवं छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 84 की उपधारा (2) के तहत् गजट अधिसूचना अंचल लोहरदगा के अंतर्गत कुल 43 राजस्व ग्राम में से एक मौजा निंगनी थाना नं0 144 को छोड़कर कुल 42 राजस्व ग्राम, सेन्हा अंचल के 88 राजस्व ग्राम, भण्डरा अंचल के 56 राजस्व ग्राम, कुडू अंचल के 76 राजस्व ग्राम एवं अंचल किस्को के कुल 91 राजस्व ग्रामों के अधिकार का अभिलेख का अंतिम प्रकाशन छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 83 उपधारा (2) के अंतर्गत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग झारखण्ड के अधिसूचना संख्या-302/सर्वे, दिनांक-25.09.2006 के द्वारा किया गया। शेष बचे लोहरदगा अंचल के एक ग्राम निंगनी थाना नं0 144 का गजट प्रकाशन 08 जनवरी 2012 को किया गया।हाल सर्वे खतियान एवं पंजी-॥ का online Entry वर्ष 2016-17 में किया गया। वर्तमान में इसी को आधार मानकर राजस्व संबंधी कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। Online Entry किये गये खतियान एवं पंजी-॥ के आधार पर राजस्व कार्य के सम्पादन के क्रम में गम्भीर त्रुटि प्रकाश में आ रही है।
अतः त्रुटियों के निराकरण के लिए Rectification/Correction जैसे विकल्प के संबंध में छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम की धारा 1908 की धारा 90 एवं धारा 264 के अधीन वैधानिक निर्णय लेने हेतु राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को निदेश देने की कृपा की जा सकती है जिससे कि आम नागरिकों / रैयतों को सुलभ, समुचित न्याय स-समय मिल सके।

4. जलापूर्ति की समस्या

वर्तमान में लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पूर्व की व्यवस्था से जलापूर्ति की जा रही है जो पर्याप्त नहीं है। जलापूर्ति के लिए पूर्व में लगाये गये पाईप काफी पुराने हो चुके हैं एवं क्षतिग्रस्त भी हो गये है । साथ ही आबादी बढ़ने के कारण इसमें नये सिरे से कार्य कराये जाने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में डी.पी.आर. बनाने का काम चल रहा है। लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की समस्या को देखते हुए नगर विकास विभाग को निर्देश देने की कृपा की जा सकती है कि डी. पी. आर. को शीघ्र अंतिम रूप देते हुए जलापूर्ति की योजना पर कार्य प्रारंभ किया जाय ।

5. जिला सदर अस्पताल का निर्माण

वर्तमान में जिले में संचालित सदर अस्पताल मानक के अनुसार नहीं है जिसके कारण चिकित्सीय कार्य में परेशानियां हो रही हैं । सदर अस्पताल में मात्र 50 वेड ही उपलब्ध है जिससे चिकित्सीय कार्य में कठिनाईयां होती है । ऐसी स्थिति में कोविड-19 महामारी से आम नागरिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निजी (प्राईवेट) अस्पताल 'संत उर्सला अस्पताल' लोहरदगा को अधिगृहित करने की आवश्यकता पड़ी थी। इस समस्या के निदान हेतु नया सदर अस्पताल निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक है। लोहरदगा जिला में एक नया सदर अस्पताल निर्माण कराये जाने की आवश्यकता है इसके लिए भूमि चिन्हित किया जा चुका है। उक्त समस्या के निदान हेतु स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को नया सदर अस्पताल निर्माण के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई का निदेश देने की कृपा की जा सकती है ।

6. पेशरार प्रखण्ड में आर्थिक विकास हेतु नाशपाती खेती

पेशरार प्रखण्ड पूर्णतः उग्रवाद प्रभावित प्रखण्ड है । इस प्रखण्ड के ग्रामीणों को आर्थिक गतिविधि से जोडने एवं आर्थिक विकास हेतु विरसा हरित ग्राम योजना के तहत(मनरेगा) लगभग 500 एकड में नाशपाती बागवानी की योजना तैयार की गयी है तथा प्रस्ताव मनरेगा आयुक्त को भेजा जा चुका है । उक्त प्रस्ताव पर यथाशीघ्र स्वीकृति का निदेश ग्रामीण विकास विभाग को देने की कृपा की जा सकती है ।

रांची रवाना हुए मुख्यमंत्री

जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद माननीय मुख्यमंत्री रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए प्रस्थान कर गए।
आज इस मौके पर उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, , एसडीओ अरविंद कुमार लाल,  सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार,डी एस पी लोहरदगा परमेश्वर प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित बेसरा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पलटू महतो,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ए आई उरांव, बीडीओ कुडू मनोरंजन कुमार,बी डी ओ सदर राजेश डुंगडुंग, बीडीओ सेन्हा अशोक चोपड़ा समेत अन्य मौजूद थे।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

लगभग दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व नकदी की जब्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार...

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...