पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
रांची: रांची नगर निगम अब राजधानी के वैसे भवनों जो पास किये नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को निगम के टाउन प्लानर के नेतृत्व में एक टीम ने लालपुर के पीस रोड स्थित कुमार गल्र्स हॉस्टल के B-ब्लॉक को सील कर दिया. हॉस्टल को सील करने के लिए निगम के टाउन प्लानर श्रीकांत शरण दल टीम के साथ पहुंचे थे.
बताया गया कि हॉस्टल संचालक निगम द्वारा पास नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहा है. हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल बनाया जाना है, लेकिन इसका उपयोग यहां मेस, कार्यालय, वार्डन रूम व गेस्ट रूम के तौर पर किया जा रहा हैं. नक्शा शाखा की मानें, तो यह पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है. इस दौरान निगम ने हॉस्टल संचालकों को जल्द से जल्द पूरे सामानों को निकालने का निर्देश भी दिया. अधिकांश सामान निकालने के बाद निगम की टीम ने ग्राउंड फ्लोर में बने गेट को सील कर दिया.
ग्राउंड प्लोर का कुछ हिस्सा ही अभी सील किया गया :
निगम की तरफ से बताया गया कि अधिकारियों ने हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया था. हालांकि इस फ्लोर पर कोई मुख्य द्वार या गेट नहीं है. इस कारण केवल अभी ग्राउंड प्लोर के कुछ हिस्से को ही सील किया गया है.
निगम मंगलवार को इसे पूरी तरह से सील करने की कार्रवाई करेगा. निगम की कार्रवाई के कारण यहां रहने वाली लड़कियां भी पूरी तरह से डरी सहमी थी.
हॉस्टल संचालिका बोली, कंगना रनौत से जैसा बर्ताव हुआ वैसा व्यवहार कर रही RMC :
निगम की कार्रवाई के दौरान यहां की स्थिति थोड़ी बिगड़ती भी दिखी. जब हॉस्टल को सील किया जा रहा था, तो लॉज संचालिका ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर को ही पूरी तरह से सील करने से यहां रहने वाली लड़कियों के अंदर-बाहर जाने पर पूरी तरह से रोक लग जायेगी.
इस पर निगम के टीम ने कहा कि अगर पूरी तरह से सील नहीं किया गया तो फिर सील करने का मतलब क्या. एक रास्ता खुला रहने से लोग आराम से आ-जा सकेंगे. ऐसे में सील का कोई महत्व नहीं रह जायेगा.
इस पर संचालिका ने कहा कि जिस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ मुंबई में किया जा रहा था, उसी तरह से अब यहां भी निगम वहीं रवैया अपना रहा है. निगम अधिकारी यह ध्यान रखें कि कंगना ने वहां जैसे बीएमसी का हाल किया था. वही हाल यहां आरएमसी का किया जायेगा
Comments
Post a Comment