पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793विज्ञापन
हर घर में जल संचयन व साॅकफीट निर्माण को लेकर आगामी 01 अप्रैल से चलाया जायेगा विशेष अभियानः-उपायुक्त
उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र को पुनासी पेयजलापूर्ति योजना से जोड़ने के कार्यों को लेकर संबंधित एजेंसी को दिये आवश्य दिशा-निर्देश
पेयजल समस्या का पूर्ण निदान हो प्राथमिकताः- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री
आज दिनांक 20.03.2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को सुदृढ़ व दुरुस्त करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वर्तमान में शहरी क्षेत्र अंतर्गत पेयजलापूर्ति के लिए किए जा रहे कार्यों व आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसका उचित ध्यान रखा जाय एवं सभी आवश्यक व्यवस्था पेयजल समस्या को दूर करने के लिए करते रहे।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नावाडीह, डढ़वा नदी व नंदन पहाड़, पतारडीह एवं अन्य चिन्ह्ति स्थलों पर करा जा रहे पेयजलापूर्ति की व्यस्थाओं की विस्तृत व बिन्दुवार चर्चा करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने नगर विकास विभाग द्वारा पुनासी जलाशय योजना को नगर निगम से जोड़कर देवघर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों व एजेंसी को दिया। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाने के साथ डब्ल्यूटीपी और जी एस एल आर द्वारा किये जा रहे कार्यों का अनुश्रवण करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराएं, ताकि योजना ससमय धरातल पर उतर सके और देवघर में पानी की समस्या का निदान हो सके।
लोगों के जल संचयन व साॅकट फीट के महत्व को समझने की आवश्यकताः- उपायुक्त
इसके अलावे समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि आगामी 01 अप्रैल से नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों विशेष अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए वर्षा जल संचयन व अपने घरों में साॅकट फीट का निर्माण के फायदों से अवगत कराते हुए इस हेतु प्रेरित करें, ताकि नगर निगम क्षेत्र से सभी घरों में साॅकट का निर्माण कराना सुनिश्चित किया जा सके। वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने नगर निगम व पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए पानी का संरक्षण जरूरी है। इस हेतु वर्षा जल संचयन करना सबसे आसान व कारगर तरीका माना जाता है। ऐसे में आवश्यक है कि आपसी समन्वय के साथ आप सभी शहरी क्षेत्र के ड्राई जोन क्षेत्र को चिन्हित करते हुए पहले लोगों को जल की एक-एक बूंद के महत्व के प्रति जागरूक करें और वर्षा जल संचयन को घरों में संग्रहित करने की व्यवस्था को सुदृढ़ करें। सबसे महत्वपूर्ण वर्तमान में हम सभी को मिलकर पुराने जलस्त्रोतों, तालाबों के रखरखाव, साफ सफाई के बारे में भी जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि घटते जल स्त्रोतों को बचाया जा सके।
अवैध बालू उठाव को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दी चेतवानी
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने गिरते जल स्तर पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि डढ़वा नदी, अजय नदी नावाडीह या अन्य जल स्त्रोतों के आस-पास एव पुल के किनारे से किसी भी स्थिति में बालू का उठाव को बंद करने की बात कही।, ताकि पेयजल के स्तर को नुकसान पहुचाने से बचाया जा सके एवं प्रतिकूल परिस्थिति में इन श्रोतों का उपयोग किया जा सके। पानी के इन श्रोतों एव पुल के किनारे से बालू का उठाव होते पाया जाता है तो संबंधित लोगो के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों पर भी विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की बात उपायुक्त ने कही।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, भू अर्जन पदाधिकारी श्री उमाशंकर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment