Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

धन्यवाद झारखंड की सरकार : दीपक

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
मेदिनीनगर को मिला पेयजलापूर्ति के लिए 162 करोड़, दीपक ने मुख्यमंत्री को कहा शुक्रिया

पलामू के लिए झारखंड की सरकार की नियत इमानदार है। जिसका प्रमाण है दशकों से शुद्ध पेयजल के लिए इंतजार कर रहे मेदिनीनगर वासीयों की आकांक्षा जल्द पुरी होगी। शहरी जलापूर्ति योजना के लिए तकरीबन 162 करोड़ रुपए की तकनीकी स्वीकृति मिलने पर जेएमएम नेता दीपक तिवारी ने मुख्यमंत्री को बधाई सहित धन्यवाद दिया है। मेदिनीनगर नगरनिगम में पेयजल आपूर्ति के लिए झारखंड सरकार की ओर से एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से करोड़ों रूपयों की मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए दीपक तिवारी ने बताया कि शहर हो या गांव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार जनता की जरूरतों पर फोकस किए हुए है। साथ ही विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि सालों से शुद्ध पानी पिलाने के नाम पर ठगने वालों के लिए मेदिनीनगर को 2022 में मिली सौगात एक नसीहत है। इससे सीख लेकर निगम के कुर्सी पर बैठे इनके सिपहसलार इन पैसों का सदुपयोग जनता के हित में करें। बंदरबांट करने एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का खेल किया गया, तो जनता के साथ कुर्सीधारियों को सबक सिखाने का काम करेंगे। जनता के हित को सर्वोपरि लेकर चलने वाले हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर की लोकप्रियता बढ़ी है, तो उनका पलामू पर विशेष निगाह है। दीपक तिवारी ने उम्मीद जताया कि नया साल पलामू में झारखंड मुक्ति मोर्चा को ऊंचा मुकाम देगा।विज्ञापन

Comments