पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
थर्मोकाॅल व तम्बाकू मुक्त मेला के अनुरूप व्यवस्थाओं को संबंधित अधिकारी करें सुदृढ़ः-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री
देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप श्रावणी व भादो मेला के कार्य योजना को बनाते हुए उपायुक्त कार्यालय को करायें अवगत
आज दिनांक-23.03.2021 उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2021 के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्य योजना तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश बाबा बैद्यनाथधाम पहंुचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की प्रस्थान करें। इस दौरान उपायुक्त ने कांवरिया पथ में बालू बिछाव, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, इंद्र वर्षा, वरूण वर्षा, विद्युत व्यवस्था, सूचना केन्द्र, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर की जाने वाली तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर बेहतर कार्य योजना बनाकर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को निदेशित किया गया कि अभी से हीं श्रावणी मेले की तैयारियों में जुट जायें, ताकि मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाय। साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने विभाग को अभी से हीं पत्राचार कर मेले से जुड़ी आवंटन राशि की कमी को पूरा कर लें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजश बिठाकर कार्य करने का निदेश दिया गया, जिससे कि श्रावणी मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को देवनगरी आने की एक अच्छी अनुभूति मिल सके।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिन्हा ने श्रावणी मेला के तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मेला के बेहतर आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई सुझाव व निर्देश दिये।
बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा, नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहत्र्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलब्यूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत संचरण प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत कार्य प्रमंडल, धनबाद, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, भवन निर्माण निगम, कार्यपालक अभियन्ता, पथ एन०एच० प्रमंडल, जिला योजना पदाधिकारी-सह-सचिव, लॉजिंग हाउस कमिटि, देवघर असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, देवघर। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मुख्य प्रबन्धक, बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर एवं संबंधित विभाग अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment