शहर के श्री विष्णु मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 11 सदस्यीय विष्णु मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुचित्रा अग्रवाल को अध्यक्ष, बबलू गुप्ता उपाध्यक्ष, किशोर लाठ मंत्री श्रवण कुमार सोनी सह मंत्री अभय कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विजय कुमार सह कोषाध्यक्ष, विष्णु मंदिर के निर्माता परिवार के उमेश कुमार अग्रवाल को आजीवन न्यासी, नवीन कुमार गुप्ता कार्यालय अधीक्षक, सतीश कुमार दुबे, प्रदीप कुमार और महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल को न्यासी के तौर पर जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में चार अप्रैल को मंदिर की तिजोरी को अनाधिकृत पुजारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा बिना ट्रस्ट के अनुमती से तोड़ने पर निंदा की गई। बैठक में बाबू विष्णु साहु के पौत्रवधु कमला देवी, ज्योतिषाचार्य महेन्द्र पाठक, विकास कुमार, मंदिर निर्माता परिवार की संगीता देवी, आशीष कुमार पांडेय, शुभम परासर आदि उपस्थित थे
Comments
Post a Comment