Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हजारों पासपोर्ट के साथ पासपोर्ट रैकेट' का हुआ खुलासा रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
+917979886793
रांची
 सोमवार की रात रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा राजेश कुमार प्रसाद नामक एक व्यक्ति मामला बड़ा था क्यूंकि राजेश के पास से पुलिस को मिले हजारों पासपोर्ट और लाखों रूपए कैश बिरसा चौक से राजेश को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया हटिया एएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच चल रही है
बता दें की आरोपी राजेश ट्रेवल एजेंसी के पास जाकर जमशेदपुर जाने के लिए गाड़ी बुक कर रहा था संदेह होने पर ट्रेवल एजेंसी ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद राजेश के बैग से हजारों पासपोर्ट और लाखों रुपये बरामद हुए है

Comments