पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नियमित रूप से योजना बनाकर करें छापामारी: आयुक्त
आयुक्त ने की राजस्व संग्रहण से सम्बंधित बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
बिजली विभाग उपभोक्ताओं को ससमय उपलब्ध कराएं बिल: आयुक्त
पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कहा कि अवैध उत्खनन तथा ईट भट्टों से सिर्फ पेनाल्टी नहीं वसूले बल्कि उन्हें लाइसेंस लेने हेतु प्रोत्साहित करें। पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी आज दिनांक 12 अप्रैल 2021 को पलामू समाहरणालय के सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक कर रहे थे। बैठक में पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन, अपर समाहर्ता श्री सुरजीत कुमार सिंह, छतरपुर, हुसैनाबाद तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
आयुक्त ने इस दौरान जिले में अवैध रूप से चल रहे ईट भट्टों की जानकारी ली। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त के निर्देश पर जिले में चल रहे जायज ईट भट्टों की सूची बनाई है। सूची के अनुसार जिले में कुल 165 ईंट भट्ठे हैं। आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को सभी ईंट भट्ठे को वेरीफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एनजीटी के गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए ईंट भट्ठे संचालन करवाना सुनिश्चित करें। वही उत्पाद विभाग की समीक्षा करते वक्त आयुक्त ने पाया कि उत्पाद विभाग के द्वारा वार्षिक लक्ष्य का मात्र 71% पूर्ण किया गया है। वही 577 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। आयुक्त ने तेज रफ्तार में छापामारी करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान अवर निबंधक ने बताया कि उन्होंने दिए गए वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 117% पूर्ण कर लिया है। वहीं नगर निगम के समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि नगर निगम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का 138% पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक तथा नियंत्रक मापतौल नहीं पहुंचे। ऐसे में आयुक्त ने अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की।
बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने नियमित रूप से ससमय बिजली बिल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें ऐसी आती है जहां लोगों के घर बिजली कनेक्शन नहीं है और उन तक बिल पहुंच जा रहा है। ऐसी सभी गलतियों को सुधारें तथा ससमय बिल देना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने अभियान चलाकर खतियान को अपलोड कराने की प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि नीचे के पांच अंचल जिनके द्वारा लगान वसूली में कोताही बरती जा रही है वैसे अंचल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे।
वही रिवेन्यू कोर्ट की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने पाया कि विभिन्न पदाधिकारियों के कोर्ट में कुल 6000 केस पेंडिंग थे। उन्होंने 1 महीने का अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा केस का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने राजस्व संग्रहण में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा अवैध उत्खनन पर रोक लगाने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी राजस्व की क्षति नहीं होने दें।
Comments
Post a Comment