पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
इंसान ही इंसान के लिए खून उपलब्ध कराता है: स्वास्थ्य मंत्री, झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य के छः जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन इकाइयों का हुआ वर्चुअल शिलान्यास
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पलामू में ब्लड सेपरेशन इकाई का किया गया शिलान्यास
आज दिनांक 14 जून 2021 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित एवं झारखंड राज ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के सौजन्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा राज्य के 06 जिलों रांची, गुमला, पलामू, धनबाद, गिरिडीह एवं पूर्वी सिंहभूम में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन इकाइयों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत पलामू के लिए ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास किया गया।
पलामू जिले में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पलामू सहित शेष पांच जिलों में अधिष्ठापित किए जाने वाले ब्लड सेपरेशन इकाई के शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पलामू में मौजूद रक्तदाता श्री श्याम जी नामधारी से बात की। 20 वर्षीय श्री श्याम जी नामधारी ने बताया कि उन्होंने आज तीसरी बार ब्लड डोनेट किया है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट प्रदान करने का फैसला काफी उत्साहजनक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने श्याम जी नामधारी को रक्तदान करने के लिए बधाई दी साथ ही साथ और लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने हेतु अपील की।विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने बताया कि हमारा संकल्प है कि हमारे राज्य में किसी की मौत खून की कमी से ना हो। इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पूरे राज्य में ब्लड की कमी नहीं होगी तथा मरीजों को आवश्यकता अनुसार ब्लड उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मौके पर मौजूद माननीय स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंसान ही इंसान के लिए खून उपलब्ध कराता है। झारखंड एक ट्राइबल स्टेट है लेकिन हमारी सोच काफी वृहद है। इसी सोच का कारण है कि हम कोविड के हर वैरीअंट का सामना करने में सफल रहे। ब्लड कॉम्पोनेंट्स सेपरेशन यूनिट राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आम जनों से अपील की और कहा कि वे समय-समय पर ब्लड डोनेट करें।
इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के यूट्यूब चैनल का प्रमोचन तथा डिजिटल प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया । इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान हेतु झारखंड विशिष्ट कैलेंडर का भी शुभारंभ किया गया।
इधर एमएमसीएच, पलामू में कोविड को देखते हुए सादे समारोह में उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन ने 8 रक्तदाताओं को ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट सौंपा। उपायुक्त ने रक्तदाताओं से इसी तर्ज पर आगे आकर ब्लड डोनेट करने की अपील की।
Comments
Post a Comment