पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विधायक ने पाटन क्षेत्र के अमानत बराज का निर्माण पूरा करने और संबद्ध किसानों के मुआवजा भुगतान का मुद्दा विधानसभा में उठाया ।
विधायक पुष्पा देवी द्वारा विधानसभा में उठाया गया अमानत बराज के डूब क्षेत्र के किसानों और योजना अपूर्ण रहने के कारण सिंचाई संभव न हो पाने, डूब क्षेत्र के किसानों को मुआवजा न मिल पाने जैसे मुद्दे उठाये । विधायक ने कहा कि पाटन प्रखण्ड में पांकी अमानत बराज से पाटन प्रखंड के अमानत बराज योजना के लोईंगा, अंगरा, होते हुए सुठा, रजहारा, किसुनपुर, जंघासी, पचकेडिया, सेमरी, शोले के बीच नहर निर्माण अधुरा रहने से सैंकड़ों गांव के हजारों किसान पलायन को मजबूर हैं । सरकार नहर और मुआवजा वितरण का कार्य पूरा करके संबद्ध किसानों की जमीन में नहर से कब तक पानी पहुंचाने का विचार रखती है ?
इस सवाल पर सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से लिखित जवाब आया है कि अमानत योजना के डूब क्षेत्र के गांव चंद्रपुर एवं नुरू के भू अर्जन की प्रक्रिया अपूर्ण रहने के कारण भू अर्जन का काम पूरा नहीं हो पाया है । फलस्वरूप बायाँ बांध के बचे हुए 185 मीटर नहर का निर्माण नहीं हो सका है । बराज से निकले मुख्य नहर में वन भूमि भी शामिल है जिसका क्लियरेंस नहीं हो पाया है । भू अर्जन अपूर्ण रहने के कारण भी नहर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है । प्रश्न में लिखे गांव मुख्य नहर से निकले सिक्की वितरणी से संबंधित हैं । अतः मुख्य नहर बन जाने के बाद ही से सिंचाई होना संभव है। किसानों के पलायन संबंधित सूचना संज्ञान में नहीं है । वर्णित एवं अन्य ग्रामों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृत संकल्प है । विभाग ने संबंध प्रश्नोत्तर की कॉपी संबद्ध विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है ।
Comments
Post a Comment