पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
आज नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संगठन लोहरदगा के बैनर तले 2019 में जिले के हाई स्कूलों में बहाल हुए शिक्षकों ने राज्य सरकार से शीघ्र सुप्रीम कोर्ट जाने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर न्याय यात्रा निकाली। न्याय यात्रा नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर पावरगंज चौक, कचहरी मोड़ होते हुए समाहरणालय मैदान पहुंचा।
यात्रा का नेतृत्व
संगठन के अध्यक्ष अलीरजा अंसारी एवं महासचिव मनीष कुमार अग्रवाल ने किया।इससे पूर्व नदिया स्कूल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष अलीरजा अंसारी ने कहा कि विगत 21सितंबर को 13 जिले के नवनियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद से शिक्षकों के समक्ष संशय और चिंता की स्थिति बनी हुई है।
जे एस एस सी
जे एस एस सी द्वारा आयोजित कठिन प्रतियोगिता परीक्षा पास कर पूरी नियुक्ति प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई बहाली को रद्द करने से शिक्षकों का भविष्य तो गर्त में जाएगा ही, राज्य के उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य भी चौपट होगा।झारखंड कैबिनेट से पास होकर बनी नियुक्ति नियमावली और झारखंड के राज्यपाल के हस्ताक्षर से घोषित किए गए।
अधिसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों की बहाली रद्द करने से झारखंड निर्माण की मूल भावना पर प्रहार होगा जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्याय यात्रा शांतिपूर्वक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए निकाली गई
जिसमेृ शिक्षकों ने हमें चाहिए न्याय, वी वांट जस्टिस इत्यादि लिखी तख्तियां पकड़ कर इंसाफ की गुहार लगाई।न्याय यात्रा के बाद शिक्षकों के एक
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। इस मांगपत्र में जिले के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह किया है कि उनकी बहाली जारी रखें ताकि उनके और उनके आश्रितों की जीवन प्रत्याशा बनी रहे।
साथ ही कहा
साथ ही कहा है कि कई शिक्षक दूसरी नौकरी छोड़कर इसमें बहाल हुए हैं तो कई शिक्षकों ने मजबूरीवश लाखों का लोन ले रखा है।हाईकोर्ट के फैसले के बाद सभी भयानक मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं।कई शिक्षकों की नौकरी के लिए अनुमान्य आयुसीमा भी पार कर गई है।
कठोरतम बहाली प्रक्रिया से चयनित होकर सेवा में बहाल हुए शिक्षकों ने कहा है कि नियुक्ति के बाद उन्होंने ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वकपूर्वक उन्होंने शिक्षा दी है जिसका परिणाम है कि जिले के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम में काफी सुधार हुआ है।
साथ ही नियुक्ति रद्द होने से कई उच्च विद्यालय शिक्षकविहीन हो जाएंगे।इसप्रकार बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।अत: राज्य सरकार शीघ्र हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगवाने और बहाली बरकरार रखने हेतू सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करे।
मौके पर उपस्थित
आलमीन अंसारी, कुलदीप मिश्रा, बिनीत कुमार, आबिद हुसैन, ज्याऊल हक, सुनील उरांव, राजश्री भगत, दुर्गा कुमार, सुनील भगत, सारू उरांव, रेणु उरांव, मुक्ति नंदनी प्रसाद, चांदनी शाहदेव, संगीता कुमारी, विद्या कुमारी, रंजू साहू, आरती कुमारी, जेबा कौसर, सावित्री कुमारी, प्रीति कुमारी, रेणु तिग्गा, गजाला प्रवीण, शुभ्रा कुमारी,निराजल महतो, पुष्पा कुमारी, निशा कुमारी, सीमा साहू, खुशबू कुमारी, रजिया खातून, अनिता बाला उरांव सहित सभी नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment