पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कृषि मंत्री ने पलामू के परिसदन भवन में कृषि,पशुपालन एवं उससे संबंधित विभागों की समीक्षा की
राज्य के कृषि मंत्री श्री बादल शनिवार को पलामू पहुंचे यहां उन्होंने स्थानीय परिसदन भवन में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी से जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली एवं सख्त निर्देश दिये की किसानो के साथ किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नही की जायेगी।
सहकारिता विभाग की समीक्षा के क्रम में कृषि मंत्री ने पैक्सों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू बनाने और समय पर भुगतान करने को लेकर निर्देशित किया साथ ही धान क्रय केंद्र की संख्या को बढ़ाने की भी बातें कही।उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति के दौरान आने वाली शिकायतों का त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाना चाहिए।उन्होंने जिले में अधिष्ठापन किये जाने वाले राइस मिल हेतु उपयुक्त स्थान को लेकर सहकारिता पदाधिकारी से विचार-विमर्श किया।
श्री बदल ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लैम्प्स पैक्स के तहत ज़्यादा से ज़्यादा सदस्यों को जोड़ा जाये।वहीं उन्होंने सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार श्री मृत्युंजय वर्णवाल को दूरभाष पर ही निर्देश दिया कि अविलंब राज्य के सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी को मेम्बरशिप बढ़ाने के लिए पत्र जारी करे।इसी तरह पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने सौ लाभुकों के बीच गायों के वितरण को निर्धारित समय के अंदर करने का निर्देश दिया।वहीं मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मत्स्यपालन की योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने की बात कही।इसके अलावे उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को समृद्ध और सक्षम बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है और यह तब ही संभव होगा जब सारे पदाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए अपना कार्य तय सीमा पर संपादित करें।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की बातें कही।
बैठक में कृषि मंत्री के श्री बादल अलावा उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी,मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य थे।
Comments
Post a Comment