पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर: भाजपा नेता एवं बिस्कोमान और भूमि विकास बैंक के निदेशक प्रफुल्ल सिंह ने आज (22 सितंबर) को पलामू के किसानों के लिए 100 टन यूरिया उपलब्ध कराया। प्रत्येक किसान को मेदिनीनगर के बिस्कोमान डिपो से यूरिया के 5 बैग मिलेंगे।
बिस्कोमान डिपो, मेदिनीनगर (डालटनगंज), में पहुंचने वाले किसानों ने आभार व्यक्त किया और प्रफुल्ल कुमार सिंह को यूरिया उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया, जब पूरे झारखंड में अन्नदाता को यूरिया की कमी का सामना करना पड़ रहा था।
इससे पहले भी बिस्कोमान और भूमि विकास बैंक के निदेशक प्रफुल्ल सिंह ने पलामू के किसानों के बीच 2 सितंबर को 25 टन यूरिया का वितरण किया था।
मेदिनीनगर विस्कोमान केंद्र के द्वारा खाद की बिक्री और उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता से कालाबाजारी पर रोक लगी है।
प्रफुल्ल ने 100 टन यूरिया उपलब्ध कराने और पलामू के किसानों की मदद करने के लिए बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।
प्रफुल्ल ने आश्वासन दिया कि किसानों के लिए यूरिया की कोई कमी नहीं होगी और किसानों से यूरिया के लिए एक रुपये अतिरिक्त नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया यूरिया बिक्री का रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज करना होगा। यूरिया बिक्री केंद्र पर पर्यवेक्षक के द्वारा लगातार निरीक्षण कराया जाएगा। पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, पीओएस होनी चाहिए। बिस्कोमान केंद्र स्टॉक बोर्ड पर रेट अंकित होना चाहिए।
प्रफुल्ल ने बताया कि यूरिया का रेट 265 रुपये प्रति बैग है। इससे अधिक पर नहीं बेचा जाएगा। आधार कार्ड लेकर बिक्री केंद्र पर पहुंचने वाले किसान को प्वाइंट ऑफ सेल(पीओएस) मशीन पर बायोमीट्रिक करानी होगी। बायोमीट्रिक यूडीआइ से वैरीफाई होगा I
इस अवसर पर महाराजा पैक्स के विनय सिंह, सतबहिनी पैक्स के रवि शर्मा और Biscomaun के एरिया बिक्री प्रबंधक भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment