पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
दूसरे राज्य आने-जाने वाली यात्री बसों और ओवरलोडिंग कर रहे ऑटो और ट्रक / हाइवा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें:उपायुक्त
बनेगा ज़िला ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान : एस. पी.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के ब्लॉक ए के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से बीते महीनों में हुए सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की जानकारी ली एवं जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जाए इस पर चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को इस दिशा में सजग होकर काम करने की बात कही।
पथ निर्माण विभाग को निर्देश
रोड में गड्डा एवम अधिक खराब हो चुके रोड के स्थान जहां दुर्घटना की संभावना अधिक है को चिन्हित कर वहां तत्काल मरम्मती एवम signage / सुरक्षा उपकरण लगाने का निदेश दिया गया ।
सघन वाहन जांच करें
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को जिले में सघन वाहन जांच करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जांच में हेलमेट ना पहनने, गाड़ी के कागजात समेत शराब की भी जांच करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष चेकिंग करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस कैंसिल करें।
ओवरलोडिंग कर रहे ऑटो और ट्रक / हाइवा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें:उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त ने ओवरलोडिंग कर रहे हैं ट्रक / हाइवा ऑटो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बसों का परिचालन सरकार द्वारा जारी मापदंडों के अनुरूप हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इंटर स्टेट बसों का परिचालन ना हो इसे भी सुनिश्चित करें।
बनेगा ज़िला ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान : एस. पी.
पुलिस अधीछक ने बताया कि जिले की अस्त व्यस्त ट्रैफिक को सुधारने के लिए जिला ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाया जाएगा जिसमे oneway, नो एंट्री,रोड divider, पार्किंग स्थल आदि को ध्यान में रखा जाएगा ।
बैठक में पुराना समाहरणालय परिसर में जर्जर पड़े भवन जिसका उपयोग नही हो रहा हो ऐसे सभी भवनों को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर उक्त स्थल पर पार्किंग स्थल बनाने पर चर्चा किया गया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। उपायुक्त ने जिले में कंडम पड़ी गाड़ियों का सूची तैयार कर उसकी नीलामी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार,डीडीसी शेखर जमुआर,जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,सहायक नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी,उत्पाद अधीक्षक,राष्ट्रीय राज्य मार्ग व पथ निर्माण के प्रतिनिधि,सड़क सुरक्षा के बिज़नेस एनालिस्ट समेत अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment