पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदनीनगर
==========================
इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार चैनपुर के रोटरी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यशाला में काफी बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए।
कार्यशाला में छात्रों को सड़क सुरक्षा,यातायात नियम इमरजेंसी सेवा,तथा अन्य सड़क सुरक्षा एवं यातायात से संबंधित अन्य नियमो के पालन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी पलामू श्री अनवर हुसैन के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रति वर्ष देश में तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो,मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।उन्होंने बताया गया की छात्र जीवन,जीवन के महत्वपूर्ण समय में से एक है जिसमें आगे बढ़ने की हर तरह की संभावना उपलब्ध रहती हैं अतः इन सब को देखते हुए सभी तरह के नियमों का अगर पालन सही से किया जाए तो ही भविष्य उज्जवल हो सकती है।
कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी रुद्रानंद सरस ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है।जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है ,अतः इन सब को देखते हुए अगर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाए तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है।उन्होंने सभी से वाहन चलाते समय अपने तथा दूसरों का भी ध्यान रखने की बात कही।
रोटरी विद्यालय के चेयरमैन ने भी छात्रों से अपने अभिभावकों एवं अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने की बात कही
Comments
Post a Comment