पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जूम एप के माध्यम से जनता दरबार में जुड़े बीडीओ एवं सीओ
आॅन-स्पाॅट ग्रामीणों की समस्या का हुआ निराकरण
लालो देवी को उपायुक्त ने दिया कंबल
लातेहार
केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सही लाभुको को मिले एवं योजना का लाभ मिलने में आमजनों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इस सोच को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने आमजनों की समस्या के समाधान के लिए एक कदम और बढ़ाया है। उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को लगने वाले जनता दरबार में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी एवं सीडीपीओ को जूम एप के माध्यम से जनता दरबार से जोड़ा जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्या की जानकारी संबंधित पदाधिकारी को देकर अविलंब समस्या का निष्पादन करवाया। जिससे आमजनों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है । उपायुक्त कार्यालय कक्ष में लगे जनता दरबार में मनिका प्रखंड के किशुन भुईंया ने अपने दो पोते राजधनी भुइंया एवं रामप्रवेश भुइंया की बाल संरक्षण विभाग द्वारा देखभाल किये जाने की गुहार लगायी जिस पर उपायुक्त श्री इमरान ने बाल संरक्षण विभाग के पदाधिकारियों को नियमानुसार उन बच्चों को अपने संरक्षण में लेने का निर्देश दिया l महुआडांड़ के ओरसा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर गांव में सोलर प्लांट बैठा कर बिजली दिलाने की मांग की। जिस पर उपायुक्त श्री इमरान ने महुआडांड़ बीडीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चंदवा प्रखंड के मध्य विद्यालय आरा में पदस्थापित शिक्षक रामलाल उराम ने आवेदन देकर वेतन भुगतान करवाने की मांग की। जिस पर उपायुक्त द्वारा बीडीओ एवं डीईओ को जांच कर वेतन भुगतान करने को लेकर निर्देशित किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधित कई मामले आए जिस पर उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा सभी अंचल अधिकारी को भूमि विवाद संबंधित मामले का अविलंब निष्पादिन करने को लेकर निर्देशित किया गया। जनता दरबार में पीएम आवास निर्माण,विद्यालय में नामांकन समेत दर्जनों मामले आए जिस पर उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा संबंधित प्रखंड विकस पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को समस्या निष्पादन को लेकर निर्देशित किया गय। मौके पर सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना मौजूद थे*।
उपायुक्त ने लालो देवी को दिया कंबल
उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार सदर प्रखंड के शीशी गांव से पहुंची वृद्ध लालो देवी को कंबल दिया एवं उन्हें पेंशन दिलाने को लेकर अंचल अधिकारी को निर्देशित किया।
Comments
Post a Comment