पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
बीजेपी ने बिहार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के बिहार दौरे पर हैं, जहां पर उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश और नड्डा के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है।
जेपी नड्डा और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि बैठक में सीट बंटवारे के किस फॉर्मूले पर सहमति बनी है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बैठक में एनडीए के घटक दल एलजेपी की नीतीश के प्रति नाराजगी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष दरभंगा के लिए निकल गए है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार का काम सौंपा गया है और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव भी उनके पटना आवास पर नीतीश कुमार के साथ बैठक में शामिल थे। फडनवीस ने कहा, 'बिहार सरकार मोदी सरकार के साथ काम करते हुए प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रही है, जबकि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र सरकार के साथ मतभेद में उलझी हुई है। बंगाल में किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनकी मुख्यमंत्री ने सूची नहीं भेजी है। इससे किसानों को केवल नुकसान हुआ, राज्य और केंद्र अप्रभावित रहे।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि बिहार आने वाले चुनावों में NDA सरकार का चुनाव करेगा। बिहार के युवाओं का भविष्य NDA सरकार के साथ बेहतर स्थिति में होगा। आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की जाएगी और मुझे पार्टी ने यहां काम करने का अवसर दिया है।
चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी या एलजेपी के साथ नीतीश कुमार के गठबंधन पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। नीतीश कुमार और पासवान की पार्टियां पिछले कुछ महीनों से कई मुद्दों पर आमने-सामने हैं, जिनमें राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने और हाल ही में आई बाढ़ का मुद्दा महत्वपूर्ण है।
जद (यू)-बीजेपी गठबंधन ने पिछले साल बिहार में राष्ट्रीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि, उनके जेडी (यू) के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिर्फ एक सीट की पेशकश के बाद रिश्तों खराब हो गए और नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना कर दिया था। बीजेपी ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगी।
Comments
Post a Comment