पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में शनिवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर श्रवण राय और उसके साथी अंशु कुमार की पिटाई कर दी। दोनों बाइक छोड़कर किसी तरह जान बचाने के लिए भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की बाइक में आग लगा दी। श्रवण ने कार्रवाई के लिए थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले को लेकर श्रवण राय ने बताया कि वह देवघर के पालोजोरी का रहने वाला है और उसके मामा का घर बाबूपुर में है। श्रवण का कहना था कि शिवलाल राय का गांव के बाहर होटल है जिसमें वह गांजा बेचता है। उसने इसका विरोध किया जिसके कारण आरोपित ने उस पर हमला कर दिया। साथ ही आरोपित के शोर मचाने के कारण गांव के अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर उन दोनों के साथ मारपीट की। किसी तरह दोनों वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद आरोपितों ने उन दोनों की गाड़ियों में आग लगा दी।
वहीं दूसरे पक्ष के शिवलाल का कहना है कि श्रवण ने गांव के समीप परती जमीन पर कब्जा कर मचान बना लिया है। जहां रोज वह आठ-दस लड़कों के साथ आता है। मना करने पर मारपीट पर उतर आया। शोर सुनकर ग्रामीण आए तो दोनों भाग गए। नाराज ग्रामीणों ने बाइक में आग लगा दी। थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह का कहना है कि मामला जमीन विवाद का है। गांव के लोगों ने बना हुआ मचान गिरा दिया। इसी बात पर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई करने के बाद बाइक में आग लगा दी। श्रवण की ओर से आवेदन दिया गया है परंतु शिवलाल ने अभी लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment