Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी सरकारः मंत्री

 पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखंडी जन भावना का है इस वर्ष का बजट

वर्ष 2021 नियोजन का होगा वर्ष

पर्यटन के क्षेत्र में होगा विकास, पर्यटन हब बनेगा पलामू

जलापूर्ति को किया जाएगा दुरुस्त, संथाल को मिलेगा गंगाजल, मेदिनीनगर में स्थापित होगी डेढ़ सौ करोड़ की योजनाएं

सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटी है पलामू जिला प्रशासन: उपायुक्त

पलामू में भय मुक्त शासन व्यवस्था रहेगी कायम: पुलिस अधीक्षक

झारखंड सरकार आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। झारखंडी जन भावना/जन सरोकार की सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने में जुटी है। अपने संकल्पों को एक-एक कर पूरा करने का कार्य हो रहा है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित प्रत्येक क्षेत्रों में कार्य के लिए सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री की टीम जिम्मेदारी के साथ लोगों के लिए कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हैं। वर्ष 2021 नियोजन का वर्ष होगा। राज्य के युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए भी योजनाएं चल रही है। इसके लिए खेल के मैदान को विकसित किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए नियोजन किया जा रहा है। इससे उनमें भटकाव नहीं होगा। जलापूर्ति योजनाओं को दुरुस्त किया जायेगा। 2024 तक चार लाख लोगों को नल से जल दी जायेगी। वहीं संथाल के लोगों को गंगाजल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 
यह बातें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर ने कही वे शनिवार की देर रात टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष का बजट झारखंडी जन भावना का बजट है। यह पलामू की उम्मीद वाला बजट होगा, जिसमें हजारों करोड़ की योजनाएं शामिल होगी। उन्होंने कहा कि पलामू में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बेतला नेशनल पार्क, पलामू किला, नेतरहाट आदि पलामू के कई जगहों पर प्राकृतिक छटा और मनोहारी दृश्य मिलता है। पलामू को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह गोवा, कश्मीर से भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पलामू में सभी सुविधाओं से सुसज्जित एक बड़ा स्टेडियम भी तैयार कराया जाएगा। वहीं टाउन हॉल को एक सुसज्जित टाउन हॉल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही रांची-पलामू की मुख्य सड़कें यूपी बॉर्डर तक बनेगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बरसात आने के पूर्व तक सड़क को समतल कराने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। लोगों को शुद्ध पानी मिलेगी, समस्याएं नहीं होगी। 2024 तक सभी घरों को नल से जल पहुंचाने की योजना है। इसे धरातल पर उतारने का कार्स तेजी से चल रहा है। झारखंड के 4 लोगों को नल से जल मिलेगा। वहीं डालटनगंज में पेयजलापूर्ति से संबंधित डेढ़ सौ करोड़ की योजना बनाई जा रही है। साथ ही शहरी जलापूर्ति को भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। खराब पड़े हैंडपंपों को भी दुरुस्त करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजलापूर्ति की जायेगी। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण की ओर सभी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सरकार को पूरे 1 साल कोरोना संक्रमण से जूझना पड़ा है। सरकार लोगों को समस्याएं नहीं आने दी। मुख्यमंत्री ने प्रबंधन क्षमता दिखाई और लोगों के सहयोग से कोरोना संक्रमण पर काबू पाया। लोगों का निरंतर जांच और  वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से हो रहा है। वैक्सीनेशन में भी पलामू अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने रैयतों की जमीन अधिग्रहित की है और उस जमीन पर उद्योग नहीं लगे हैं, ऐसे जमीन उन्हें वापस मिलेगी। सरकार उद्योगपतियों से जमीन लेकर रैयतों को वापस कराएगी। 

कार्यक्रम में पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में पलामू जिला प्रशासन की पूरी टीम जुटी है। सरकार के मार्गदर्शन पर कार्य हो रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, लाइवलीहुड सहित अनेक क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जहां चिकित्सक एवं एएनएम की नियुक्ति कर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त की गई है। वहीं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर कार्य हो रहा है। इसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण की चुनौतियों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पलामू में कोविड-19 का संक्रमण काफी नियंत्रण में रहा है। यहां कई इनोवेटिव कार्य भी हुए। वैक्सीनेशन में भी पलामू 94 % से ऊपर है। साथ ही कृषि के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। पारंपरिक खेती से हटकर संभावनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को रसदार फलों सहित स्ट्रोबेरी, पिपरमेंट आदि के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि उनका आमदनी बढ़े। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी विवादों के निष्पादन हेतु पलामू में थाना दिवस का आयोजन होता है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आम जनों को संवेदनशील प्रशासन मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि पलामू में भयमुक्त शासन व्यवस्था कायम करने में पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन महती भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य बिहार के कुछ जिलों से संपर्क स्थापित कर नक्सल पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। नक्सलियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है, जिसका परिणाम है कि आज लोगों में भय का वातावरण समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम लोगों को शिक्षा देने से लेकर रोजगार से जोड़ने का भी कार्य कर रही है, ताकि युवा मुख्यधारा से नहीं भटके।  युवाओं को शिक्षा देने के लिए पुलिस अंकल कोचिंग चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों की भावनाओं को समझा गया और उन्हें कोई समस्याएं नहीं होने दी गई। दूसरे राज्यों से आने वाले या पलामू में रह रहे दूसरे राज्यों के श्रमिकों को उन्हें घर पहुंचाने का कार्य पूरी संजीदगी से किया गया।  साथ ही उन्हें खानपान की भी कोई समस्याएं नहीं होने दी गई। 

कार्यक्रम में नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

दिल के अरमा आशुओ मे बह गये ! वर्तमान सरकार की दुर्भावना की शिकार जिले भर की चयनित दुधारू पशुपालक महिला लाभार्थियों की व्यथा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 26/02/2021रमना प्रखंड के गम्हरिया ग्राम के दुधारू  गाय  पालक चयनित  महिला लाभुकों   ने 81भवनाथपुर के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही जी के रमना  प्रतिनिधि पंकज सिंह के माध्यम से लिखित आवेदन देकर गाय वितरण कराने की मांग की है !   अपने लिखित आवेदन मे उन्होंने लिखा है माननीय को ज्ञात हो की 2019/20मे गव्य विकास योजना के तहत 90%अनुदान पर आर्थिक समृद्धि के लिए हम सब  महिला लाभार्थीयों का चयन  दुधारू पशु वितरण हेतु पुरे प्रखंड ही नही पुरे जिले भर  की हजारों महिला लाभुकों का  किया गया था  !चयनो उपरांत गाय खरीद हेतु लाभुकों के खाते मे  59580 रू  की राशि भी आई पर खरीद करने का आदेश आज तक नही दी गईं बल्कि बैंक मे उपलब्ध राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी गईं !आज करोना की मार झेल रहे हजारों मेहनतकस परिवार के पास रोजगार छीन जाने के कारण भूखो मरने की स्तिथि उतपन्न हो गईं है ! दुधारू गाय हेतु महिलाओ के चयनो उप्रान्त सभी महिला लाभार्थियों  को एक...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...