पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंडी जन भावना का है इस वर्ष का बजट
वर्ष 2021 नियोजन का होगा वर्ष
पर्यटन के क्षेत्र में होगा विकास, पर्यटन हब बनेगा पलामू
जलापूर्ति को किया जाएगा दुरुस्त, संथाल को मिलेगा गंगाजल, मेदिनीनगर में स्थापित होगी डेढ़ सौ करोड़ की योजनाएं
सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटी है पलामू जिला प्रशासन: उपायुक्त
पलामू में भय मुक्त शासन व्यवस्था रहेगी कायम: पुलिस अधीक्षक
झारखंड सरकार आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। झारखंडी जन भावना/जन सरोकार की सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने में जुटी है। अपने संकल्पों को एक-एक कर पूरा करने का कार्य हो रहा है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित प्रत्येक क्षेत्रों में कार्य के लिए सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री की टीम जिम्मेदारी के साथ लोगों के लिए कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हैं। वर्ष 2021 नियोजन का वर्ष होगा। राज्य के युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए भी योजनाएं चल रही है। इसके लिए खेल के मैदान को विकसित किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए नियोजन किया जा रहा है। इससे उनमें भटकाव नहीं होगा। जलापूर्ति योजनाओं को दुरुस्त किया जायेगा। 2024 तक चार लाख लोगों को नल से जल दी जायेगी। वहीं संथाल के लोगों को गंगाजल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
यह बातें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर ने कही वे शनिवार की देर रात टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि इस वर्ष का बजट झारखंडी जन भावना का बजट है। यह पलामू की उम्मीद वाला बजट होगा, जिसमें हजारों करोड़ की योजनाएं शामिल होगी। उन्होंने कहा कि पलामू में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बेतला नेशनल पार्क, पलामू किला, नेतरहाट आदि पलामू के कई जगहों पर प्राकृतिक छटा और मनोहारी दृश्य मिलता है। पलामू को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह गोवा, कश्मीर से भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पलामू में सभी सुविधाओं से सुसज्जित एक बड़ा स्टेडियम भी तैयार कराया जाएगा। वहीं टाउन हॉल को एक सुसज्जित टाउन हॉल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही रांची-पलामू की मुख्य सड़कें यूपी बॉर्डर तक बनेगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बरसात आने के पूर्व तक सड़क को समतल कराने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। लोगों को शुद्ध पानी मिलेगी, समस्याएं नहीं होगी। 2024 तक सभी घरों को नल से जल पहुंचाने की योजना है। इसे धरातल पर उतारने का कार्स तेजी से चल रहा है। झारखंड के 4 लोगों को नल से जल मिलेगा। वहीं डालटनगंज में पेयजलापूर्ति से संबंधित डेढ़ सौ करोड़ की योजना बनाई जा रही है। साथ ही शहरी जलापूर्ति को भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। खराब पड़े हैंडपंपों को भी दुरुस्त करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजलापूर्ति की जायेगी। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण की ओर सभी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सरकार को पूरे 1 साल कोरोना संक्रमण से जूझना पड़ा है। सरकार लोगों को समस्याएं नहीं आने दी। मुख्यमंत्री ने प्रबंधन क्षमता दिखाई और लोगों के सहयोग से कोरोना संक्रमण पर काबू पाया। लोगों का निरंतर जांच और वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से हो रहा है। वैक्सीनेशन में भी पलामू अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने रैयतों की जमीन अधिग्रहित की है और उस जमीन पर उद्योग नहीं लगे हैं, ऐसे जमीन उन्हें वापस मिलेगी। सरकार उद्योगपतियों से जमीन लेकर रैयतों को वापस कराएगी।
कार्यक्रम में पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में पलामू जिला प्रशासन की पूरी टीम जुटी है। सरकार के मार्गदर्शन पर कार्य हो रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, लाइवलीहुड सहित अनेक क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जहां चिकित्सक एवं एएनएम की नियुक्ति कर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त की गई है। वहीं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर कार्य हो रहा है। इसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण की चुनौतियों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पलामू में कोविड-19 का संक्रमण काफी नियंत्रण में रहा है। यहां कई इनोवेटिव कार्य भी हुए। वैक्सीनेशन में भी पलामू 94 % से ऊपर है। साथ ही कृषि के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। पारंपरिक खेती से हटकर संभावनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को रसदार फलों सहित स्ट्रोबेरी, पिपरमेंट आदि के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि उनका आमदनी बढ़े। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी विवादों के निष्पादन हेतु पलामू में थाना दिवस का आयोजन होता है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आम जनों को संवेदनशील प्रशासन मिल रहा है।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि पलामू में भयमुक्त शासन व्यवस्था कायम करने में पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन महती भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य बिहार के कुछ जिलों से संपर्क स्थापित कर नक्सल पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। नक्सलियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है, जिसका परिणाम है कि आज लोगों में भय का वातावरण समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम लोगों को शिक्षा देने से लेकर रोजगार से जोड़ने का भी कार्य कर रही है, ताकि युवा मुख्यधारा से नहीं भटके। युवाओं को शिक्षा देने के लिए पुलिस अंकल कोचिंग चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों की भावनाओं को समझा गया और उन्हें कोई समस्याएं नहीं होने दी गई। दूसरे राज्यों से आने वाले या पलामू में रह रहे दूसरे राज्यों के श्रमिकों को उन्हें घर पहुंचाने का कार्य पूरी संजीदगी से किया गया। साथ ही उन्हें खानपान की भी कोई समस्याएं नहीं होने दी गई।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment