पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
लातेहार के सर्किट हाउस में उपायुक्त के साथ विमर्श में नेतरहाट में पर्यटन को और बढावा देने का दिया निदेश
आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी आज नेतरहाट पहुंचकर पर्यटन के विभिन्न केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने नेतरहाट के विभिन्न पर्यटन. स्थानों का परिभ्रमण किया और पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन किया। साथ ही नेतरहाट में किस तरह से पर्यटन को और बढ़ावा दिया जा सकता है, उसका आकलन किया, ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके तथा नेतरहाट को भविष्य में और अच्छा बनाया जा सके। आयुक्त ने पर्यटन केंद्र नेतरहाट को और विकसित किए जाने और भविष्य में पर्यटन संबंधी सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन को निदेशित किया। आयुक्त शैले हाउस, अपर घाघरी वाटर फॉल, कोयल व्यू, मैगनोलिया पॉइंट आदि केंद्रों का भ्रमण किया।
नेतरहाट भ्रमण के पूर्व आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी लातेहार पहुंचकर सर्किट हाउस में उपायुक्त श्री अबु इमरान के साथ बैठक कर नेतरहाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नेतरहाट भ्रमण के दौरान आयुक्त के साथ महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नीति निखिल सुरीन, महुआडांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप एवं स्थानीय मुखिया आदि उपस्थित थे। विज्ञापन
Comments
Post a Comment